राशि अनुसार जानें आपका बॉयफ्रेंड आपको कितना चाहता है

By गुलनीत कौर | Published: July 30, 2019 11:26 AM2019-07-30T11:26:45+5:302019-07-30T11:26:45+5:30

Know what kind of boyfriend you are according to zodiac sign | राशि अनुसार जानें आपका बॉयफ्रेंड आपको कितना चाहता है

राशि अनुसार जानें आपका बॉयफ्रेंड आपको कितना चाहता है

ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियां हमारे स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हमारे बात करने के तरीके से लेकर हम क्या सोचते हैं और किन चीजों को पसंद करते हैं। यह सब जाना जा सकता है। रिलेशनशिप में हम कैसे हैं, हमारा पार्टनर कैसा है, यह भी जान सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि राशि अनुसार आप्काज़ बॉयफ्रेंड आपसे कितना प्यार करता है और वह इस रिश्ते के बारे में क्या सोचता है। 

मेष राशि
अगर आपके बॉयफ्रेंड का राशि चिह्न मेष है तो आपको बता दें कि इस राशि के लड़के स्वतंत्र मिजाज के होते हैं। रिलेशनशिप में भरपूर प्यार और जोश का स्वागत करते हैं लेकिन गर्लफ्रेंड अगर इन्हें काबू में करने की कोशश करे तो रिश्ते में दिलचस्पी खोने लगते हैं। 

वृषभ राशि
इस राशि के लड़के अपनी पार्टनर पर काफी निर्भर हो जाते हैं। इनकी खुशी और दुख दोनों ही इनके पार्टनर से जुड़ा होता है। रिलेशनशिप में भावनाएं ही इनके लिए सब कुछ है और 'वन नाईट स्टैंड' जैसी बात पर विश्वास नहीं करते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लड़के अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। रिश्ते में जोश को हमेशा जवान बनाए रखने के लिए नई-नई कोशिशें करते हैं। ऐसे बॉयफ्रेंड के साथ लड़कियां कभी बोरियत महसूस नहीं करती हैं।

कर्क राशि
ढेर सारा प्यार और केयर देने को हर पल तैयार रहते हैं कर्क राशि के बॉयफ्रेंड। कर्क राशि के लोग वैसे भी बेहद इमोशनल होते हैं, इसलिए रिश्ते में प्यार भरने और उसे मजबूत बनाए रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

सिंह राशि
सिंह राशि की लड़के गुस्से वाली होते हैं मगर ये कभी भी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते। अगर इनका प्यार सच्चा है तो उसे आख़िरी सांस तक निभाते हैं। लेकिन अगर पार्टनर ने उनके साथ धोखा दिया तो इनसे बुरा बॉयफ्रेंड किसी ने आजतक नहीं देखा होगा। 

कन्या राशि
कन्या राशि के बॉयफ्रेंड बेहद समझदार और पॉजिटिव एटीट्यूड वाले होते हैं। पार्टनर को कौन सी बात बुरी लग सकती है, इसका पूरा ख्याल रखते हैं। कुछ भी बोलने या फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लेते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं।

तुला राशि
इस राशि की बॉयफ्रेंड बेहद रोमांटिक होते हैं। अगर किसी लड़की को रोमांटिक साथी की तलाश हो तो उसे तुला राशि की लड़के को जरूर डेट करना चाहिए। रोमांस में ये कभी निराश नहीं करते। रोमांस के अलावा बेहद वफादार और लंबे समय तक रिश्ता निभाने वाले होते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के बॉयफ्रेंड चार्मिंग होते हैं। इनमें भरपूर कांफिडेंस देखा जाता है। पार्टनर से किए हर वादे को निभाते हैं और अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने से कतराते नहीं हैं। अपने प्यार को ना केवल भावनात्मक, बल्कि शारीरिक रूप से भी परफेक्ट तरीके से दर्शाते हैं।

धनु राशि
इस राशि के बॉयफ्रेंड प्यार में जोशीले होते है। पार्टनर को बोरियत का एहसास नहीं होने देते। ऐसे लड़के के साथ समय कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। खुशी के साथ पार्टनर के दुख में भी पूरा सपोर्ट करते है।

मकर राशि
मकर राशि के बॉयफ्रेंड परिपक्व मिजाज के होते है। रिश्ता निभाने में ये उम्दा होते है लेकिन अगर बात मौज-मस्ती की हो तो यहां कमजोर पड़ जाते हैं। क्योंकि समय से पहले मेच्योर हो जाने की वजह से इन्हें सीरियस चीजें ज्यादा पसंद आती हैं। 

कुंभ राशि
जिन लड़कियों को रिलेशनशिप में 'स्पेस' की चाहत अधिक होती है उन्हें हमेशा कुंभ राशि के लड़के को डेट करना चाहिए। क्योंकि इस राशि के बॉयफ्रेंड खुद जीने और दूसरों को भी जीने देने के नियम पर चलते हैं।

मीन राशि
इस राशि के बॉयफ्रेंड संवेदनशील होते है। छोटी-छोटी बातों में छिपी अहमियत को पहचानना और सही मौके पर हर बात को संभालना, इन्हें बाखूबी आता है। व्यवहार में पॉजिटिव और मेच्योर होते है।

Web Title: Know what kind of boyfriend you are according to zodiac sign

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे