लाइव न्यूज़ :

क्रश के मन की फीलिंग्स जाननी हो तो जरूर नोटिस करें ये 5 बातें, समझिए उन्हें भी हो गया है प्यार

By मेघना वर्मा | Updated: January 11, 2020 12:08 IST

लोग चैट करते समय आपका हाल-चाल तो पूछेंगे ही साथ ही आपकी दिन भर के रूटीन और प्लान्स को भी पूछेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचैट के दौरान कई बार टेक्स्ट में छिपी फीलिंग्स को समझना जरा मुश्किल हो जाता है। लोग टेक्स्ट देखकर सामने वाली की फीलिंग्स का अंदाजा नहीं लगा सकते। उसे पहचान नहीं सकते।

ऑनलाइन चैटिंग आज कल कोई नई बात नहीं। कई बार लोग अपनी मन की बाद चैटिंग पर ही कह जाते हैं। वैसे तो सामने वाले से प्यार का इजहार करना उतना ही मुश्किल है जितना चैट पर उनके मन की बात जानना। लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देंगे तो आप भी समझ जाएंगे कि सामने वाले के दिल में आपके लिए क्या है। 

चैट के दौरान कई बार टेक्स्ट में छिपी फीलिंग्स को समझना जरा मुश्किल हो जाता है। लोग टेक्स्ट देखकर सामने वाली की फीलिंग्स का अंदाजा नहीं लगा सकते। उसे पहचान नहीं सकते। लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप इसे पता लगा सकते हैं।

1. जब करने लगें आपके निक नेम का इस्तेमाल

अगर आपका क्रश आपको ज्यादतर निक नेम से बुलाने लगे। चैट पर भी वो आपका निक नेम लिखकर बात करने लगे तो समझ जाइए कि वो आपको अपने दिल की गहराइयों से चाहने लगा है। 

2. इमोजी में छिपा है प्यार

वैसे तो बहुत से लोग इमोजी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आपका क्रश आपसे अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा इमोजी और गिफ का इस्तेमाल करने लगे तो समझिए कि वो आपसे बहुत सारी बातें करना चाहता है। 

3. डेट के लिए ढूंढें बहाना

ऐसे लोग चैट करते समय आपका हाल-चाल तो पूछेंगे ही साथ ही आपकी दिन भर के रूटीन और प्लान्स को भी पूछेंगे। क्रश से बात करते समय लोग अक्सर बहाने-बहाने से उनसे मिलने या डेट पर जाने के लिए पूछते रहते हैं। इन संकेतों की पहचान आपको खुद ही करनी होगी।

4. डीपी और स्टेटस में सबसे आगे

व्हॉट्सएप पर या सोशल प्लेटफॉर्म पर आपने क्यो स्टोरी शेयर की कब डीपी लगाई उसपर क्या-क्या कमेंट आए इन सभी चीजों की जानकारी उन्हें होने लगे तो समझिए वो आपको बहुत पसंद करते हैं और आपको प्रोटेक्ट करना चाहते हैं।

5. बचपन की यादें करें शेयर

बहुत से लोग अपने बचपन की फोटो या बचपन की यादें लोगों से शेयर नहीं करते लेकिन अगर आपका क्रश आपसे अपनी बचपन की तस्वीरें या यादें साझा करे तो समझिए वो आप पर बहुत भरोसा करता है और आपको बहुत पसंज करता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश