लाइव न्यूज़ :

how to impress your crush: अगर अपनी क्रश को करना है इम्प्रेस तो तुरंत छोड़ दें ये 4 गंदी आदतें

By उस्मान | Updated: September 16, 2021 11:21 IST

लड़कियों को झूठे और शराब पीने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों को झूठे और शराब पीने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैंलड़ाई-झगड़ा करने वालों से दूरी बनाकर रखती हैं लड़कियांझूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए पड़ सकता है भारी

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति रिलेशनशिप में रहना चाहता है लेकिन रिलेशनशिप में आना कोई आसान काम नहीं है। एक लड़की का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत और प्रयास लगता है। कभी-कभी लड़कों को समझ में नहीं आता कि किसी लड़की को कैसे इंप्रेस किया जाए।

दरअसल लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। यही वजह है कि लड़कियां ऐसे लड़कों से दूरी बनाकर रखती हैं। तो अगर आप लगातार इस प्रयास में लगे हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों में तुरंत सुधार कर लेना चाहिए। 

ड्रग एडिक्ट इन दिनों अल्कोहल और स्मोकिंग आम है। हालांकि अधिकतर लड़कियों को यह पसंद नहीं आता है। लड़कियां इस तरह के लड़कों से दूरी बनाकर रहना चाहती हैं। इसलिए अगर आप में भी यह बुरी आदत है तो आपको इसे बदलना चाहिए।   

लड़ाई-झगड़ा करनाकई लड़कों की आदत होती है कि वे ठग बनकर स्कूल-कॉलेजों में हंगामा करते हैं, मारपीट करते हैं और दंगा करते हैं। इस तरह के लड़कों अपने स्कूल, कॉलेज आदि में हंगामा मचाने और दंगा करने की आदत होती है। आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं होते हैं। वो इस तरह के झगड़ों और झगड़ा करने वालों से दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं। 

गाली गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाललड़कियों को अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले लड़कों से दूरी बनाए रखना पसंद होता है। हर समय अपशब्द बोलने वाले लड़के उन्हें पसंद नहीं आते हैं। कई बार लोग गाली गलौज करते हैं और इन दिनों आम होता जा रहा है. आपको बता दें कि बहुत सी लड़कियों को ऐसी बुरी भाषा पसंद नहीं होती हैं। अच्छे व्यवहार और भाषा से लड़की का दिल जीत लेना ही बेहतर है। 

झूठ बोलना महिलाएं झूठ बोलने से नफरत करती हैं और कई महिलाएं झूठ को रिश्ते को खत्म करने के कारण के रूप में देखती हैं। आप कहां थे या आप किसके साथ थे, आप क्या करते हैं, इस तरह के मामलों में झूठ बोलना अंत में कष्टदायक होता है। आजकल अपनी नौकरी, अपने परिवार या अपने अतीत के बारे में झूठ बोलना आम हो गया है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े