आपको दोस्त से कुछ ज्यादा समझने लगेंगे वो, बस करना होगा ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Published: June 23, 2020 05:43 AM2020-06-23T05:43:28+5:302020-06-23T05:43:28+5:30

आपके बेस्ट फ्रेंड से ही आपको प्यार हो गया है या आपका क्रश ही आपका बेस्ट फ्रेंड बन गया है तो आपको उसे पाने के लिए कुछ एफर्ट जरूर करना होगा।

How To Get Him See You As More Than A Friend or as a love or as a crush in hindi | आपको दोस्त से कुछ ज्यादा समझने लगेंगे वो, बस करना होगा ये 5 काम

आपको दोस्त से कुछ ज्यादा समझने लगेंगे वो, बस करना होगा ये 5 काम

Highlightsआपको अपने अंदर थोड़ी सी मिस्ट्री छुपा कर रखनी होगी।हर बात पर उनसे झगड़ना, रूठ जाना उन्हें चिढ़ाना ये सब आपको छोड़ना होगा।

अक्सर ऐसा होता है कि आपका जिसपर क्रश होता है वो आपका सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है। कई बार ये भी देखने को मिला है कि जो आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है आपको उसी से प्यार हो जाता है मगर वो आपको सिर्फ अपना बेस्ट फ्रेंड या दोस्त ही समझते हैं।

ये सिचुएशन बहुत मुश्किल हो जाती है जब आपको उनका दोस्त होने के साथ ही ये यकीन भी कराना होता है कि वो आपसे प्यार करें। ऐसे में कुछ टिप्स और कुछ ट्रिक्स काम आ सकते हैं। आपके बिहेवियर में कुछ चेंज करके आप उनको अपने प्यार में गिरा सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं ऐसी ही टिप्स-

1. उनके मेल फ्रेंड्स की तरह एक्ट करना बंद करें

आप उनके दोस्त हैं ये अच्छी बात है मगर आपको उनके दोस्तों की तरह रिएक्ट करना बंद करना पड़ेगा। दोस्त और डेट में फर्क होता है। इसलिए आपको उनके साथ वैसा ही बिहेव भी करना होगा। तभी उन्हें समझ आएगा कि वो आपसे प्यार करते हैं। आप सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त ही नहीं लाइफ पार्टनर भी होंगी।

2. उनकी बहन की तरह बिहेव करना बंद कीजिए

हर बात पर उनसे झगड़ना, रूठ जाना उन्हें चिढ़ाना ये सब आपको छोड़ना होगा। आपको उनकी छोटी बहन की तरह रिएक्ट करना बंद करना होगा। वो आपसे प्यार तो बहुत करेंगे मगर सिर्फ दोस्त या छोटी बहन की तरह। अगर आप ऐसे ही रिएक्ट करती रहीं तो वो आपकी ओर कभी प्यार से अट्रैक्ट नहीं होंगे।

3. उनकी मां बनना छोड़ दीजिए

उनके पास उनकी मां हैं जिनके साथ वो बहुत खुश हैं तो उनकी मां बनने को कोशिश मत कीजिए। आपका ये बिहेवियर आपको उनके पास लाने के बजाए वापिस ले जाएगा। इसलिए उनकी मां मत बनिए।

4. छोटी से छोटी बातों को मत बताइए

आप उनसे प्यार करती हैं और अपने प्यार के दम पर आपको उन्हें अपनी ओर खींचना है। आपको अपने अंदर थोड़ी सी मिस्ट्री छुपा कर रखनी होगी। सबकुछ बता देंगी तो आपको जानने का आपके करीब आने का उनके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा।

5. जलिए मत

जलकुकड़ी मत बनिए। अगर वो किसी और से बात कर भी रहे हैं तो उसमें जल कर या उनसे रुठ कर आप सिर्फ अपना इनोसेंस दिखाएंगी। वो बस ये नोटिस करेंगे कि आप उनके दोस्तों के सामने वियर्ड सा बिहेव कर रही हैं। 

Web Title: How To Get Him See You As More Than A Friend or as a love or as a crush in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे