लाइव न्यूज़ :

इंडियन मैरिड कपल्स के बीच में इन 5 बातों को लेकर होता है झगड़ा, शुरू हो जाता है रूठने-मनाने का सिलसिला

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2020 10:24 IST

इंडियन मैरिड कपल्स के बीच अक्सर बहुत ही छोटी सी बातों में झगड़ा शुरू होता है जो बड़ा रूप ले लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपति को सुबह की चाय समय पर ना मिले तो उनका मुंह ऐसे ही बन जाता है।पत्नी इस बात पर भी अक्सर झगड़ा करती है जब पति देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके लौटते हैं।

शादी खट्टा-मीठा सा रिश्ता है। जिमसें प्यार की मिठास होती है तो झगडे़ की कड़वाहट भी। शादी-शुदा जोड़ों के बीच जितना प्यार होता है झगड़ा और रूठना मनाने का सिलसिला भी उतना ही चलता है। हलांकि ये झगड़े कभी-कभी बड़ा रूप ले लेते हैं मगर इनकी जड़े बहुत छोटी होती है। 

खासकर इंडियन मैरिड कपल्स के बीच अक्सर बहुत ही छोटी सी बातों में झगड़ा शुरू होता है जो बड़ा रूप ले लेते हैं। आइए आपको आज बताते हैं ऐसी कौन सी छोटी बात हैं जिन्हें लेकर पति-पत्नी अक्सर झगड़ पड़ते हैं। 

1. तुम हमेशा गीला तौलिया बिस्तर पर क्यों फेंक देते हो या देती हो

इस टिपिकल लाइन को तो कितनी बार फिल्मों में भी दिखाया गया है। घर में पति-पत्नी के झगड़े की शुरूआत यहीं से होती है। नहा कर निकलने के बाद अक्सर पति अपनी गीली तौलिया बिस्तर पर छोड़ देते हैं और बाद में यही झगड़े का कारण बन जाता है।

2. मां के हाथ की चाय पर झगड़ा

पति को सुबह की चाय समय पर ना मिले तो उनका मुंह ऐसे ही बन जाता है। चाय मिलने के बाद उसके टेस्ट में थोड़ा भी फीका पन हो तो बस झगड़ा शुरू समझो। मां की हाथ की चाय या मां के हाथ के खाने का स्वाद वैसे तो कहीं नहीं आता मगर ये बात बीवी के सामने बोलकर पति झगड़े मोल ले लेते हैं।

3. तुम्हें मेरे घरवाले पसंद नहीं

ये लाइन ज्यादातर पत्नियां ही मारती हैं। मायके पक्ष से सास-ससुर के आ जाने के बाद ये झगड़े होते हैं। जिसमें पति को पत्नी के घरवाले पसंद नहीं आते। वहीं पत्नी इसी बात पर झगड़ती रहती है कि तुम्हें मेरे घरवाले क्यों पसंद नहीं आते। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते हैं।

4. बैचलर की तरह बिहेव करना बंद करो

पति के रवैये से तंग आकर अक्सर पत्नियां ये लाइन बोलती हैं। घर का सामान कहीं भी इधर-उधर फेंकना, अपनी चीजों की जिम्मेदारी ना लेने की आदत पर पत्नियां अक्सर पति से इस बात पर झगड़ा कर लेती हैं। 

5. मुझे छोड़कर अपने दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा जरूरी है तुम्हारे लिए

पत्नी इस बात पर भी अक्सर झगड़ा करती है जब पति देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके लौटते हैं। बहुत सी पत्नियां इस बात पर भड़क जाती हैं जबकि कुछ शांत होकर बस चेहरे और अपने हाव-भाव से अपना गुस्सा जाहिर करती हैं। यहीं से शुरू हो जाता है रूठने मनाने का सिलसिला।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े