अलग-अलग तरह की होती हैं शादियां, सबके बारे में आपको कितना पता है?

By मनाली रस्तोगी | Published: February 24, 2022 05:01 PM2022-02-24T17:01:33+5:302022-02-24T17:03:06+5:30

वैसे आपने अगर अपने पार्टनर के साथ शादी करने का मन बना लिया है तो आपने इस बात पर भी आपसी चर्चा की होगी कि आपको किस रीति-रिवाज से शादी करनी है। मालूम हो, पूरी दुनिया में शादियां भी कई तरह की होती हैं।

here are some different types of marriages | अलग-अलग तरह की होती हैं शादियां, सबके बारे में आपको कितना पता है?

अलग-अलग तरह की होती हैं शादियां, सबके बारे में आपको कितना पता है?

Highlightsपूरी दुनिया में शादियां भी कई तरह की होती हैं। आपने लव या अरेंज मैरिज के बारे में तो सुना होगा, लेकिन इनके अलावा भी कई प्रकार की शादियां होती हैं।

हर व्यक्ति की जिंदगी में शादी का अहम स्थान होता है, जिसको लेकर सबकी अपनी सोच होती है। ऐसे में अधिकांश लोग अपनी मर्जी के अनुसार ही शादी करना चाहते हैं। दरअसल, जीवनसाथ चुनना और उसके साथ पूरा जीवन बिताना एक अहम निर्णय होता है। इस लिए लोग सोच-समझकर ही शादी करने का फैसला लेते हैं। 

वैसे आपने अगर अपने पार्टनर के साथ शादी करने का मन बना लिया है तो आपने इस बात पर भी आपसी चर्चा की होगी कि आपको किस रीति-रिवाज से शादी करनी है। मालूम हो, पूरी दुनिया में शादियां भी कई तरह की होती हैं। आपने लव या अरेंज मैरिज के बारे में तो सुना होगा, लेकिन इनके अलावा भी कई प्रकार की शादियां होती हैं। तो आईए जानते हैं कि शादियों के कितने प्रकार होते हैं।

सिविल मैरिज

सरकारी अधिकारी द्वारा जो शादी कराई जाती है उसे सिविल मैरिज कहा जाता है। सरकारी अधिकारी के सामने हो रही सिविल मैरिज का रिकॉर्ड रखता है और फिर उसे मान्यता डेटा है। वैसे धार्मिक संस्थान द्वारा भी सिविल मैरिज को किया जा सकता है। इस तरह की शादियां चर्च और आर्य समाज के मंदिरों में कराई जाती हैं।

इंटर-फेथ मैरिज

जब दो अलग-अलग धर्मों के लोग शादी के बंधन में बंधते हैं तो उसे इंटर-फेथ मैरिज कहा जाता है। बता दें कि भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के लिए किसी भी पार्टनर को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। साल 1954 में इस एक्ट को बनाया गया था।

कॉमन लॉ मैरिज

कामन लॉ मैरिज के तहत दो लोग बतौर पति-पत्नी तो रहते हैं, लेकिन उनके पास शादी से जुड़ा कोई भी प्रमाण पत्र या लाइसेंस नहीं होता है। 

मोनोगेमस मैरिज

मोनोगेमस मैरिज को एकांकी विवाह भी कहा जाता है। दुनिया भर में मोनोगेमस मैरिज काफी प्रचलन में है। इस शादी में जिंदगीभर के लिए जीवनसाथी एक होता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो मोनोगेमस मैरिज में केवल दो लोग शामिल होते हैं। इसमें एक पुरुष और एक स्त्री शामिल होती है। भारत में मोनोगेमस मैरिज देखने को मिलती है।

बहु विवाह

इस तरह की शादी में 2 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। हालांकि, ऐसे विवाह अब बेहद कम ही देखने को मिलते हैं। बहु में किसी भी व्यक्ति के एक से ज्यादा जीवनसाथी हो सकते हैं। इसमें किसी स्त्री के एक से ज्यादा पति हो सकते हैं। यही नहीं, इसके तहत किसी पुरुष की शादी भी एक से अधिक महिलाओं के साथ हो सकती हैं। 

शॉट गन मैरिज

अधिकांश लोग शॉट गन मैरिज तब करते जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी छिपानी होती है। कई लोग प्रेग्नेंसी की बदनामी से खुद को बचाने के लिए लोग शॉट गन मैरिज करते हैं। ये शादियां ज्यादातर समाज के दबाव में आकर की जाती हैं। 

कन्वीनियंस मैरिज

अक्सर राजनीतिक या फाइनेंशियल फायदे के लिए की जानी वाली शादी को कन्वीनियंस मैरिज कहते हैं। इस तरह की शादी में लोग एक दूसरे से जुड़े फायदे के लिए शादी के बंधन में बंधते हैं। ऐसे में इन पार्टनर्स के बीच प्यार नहीं होता बल्कि ये सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए एकसाथ होते हैं।

Web Title: here are some different types of marriages

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे