आपके प्यार में दीवानी हो जाएगी आपकी क्रश, बस आपको करना होगा ये 5 काम
By मेघना वर्मा | Published: January 28, 2020 08:08 AM2020-01-28T08:08:36+5:302020-01-28T08:08:36+5:30
आप साथ में जितना हंसेंगे आप एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप छोटी-छोटी चीजों पर साथ में हंसे।
कहते हैं प्यार किया नहीं जाता बस हो जाता है। आप भी किसी ने किसी से प्यार करते हैं या किसी पर क्रश है तो चाहते होंगे कि वो भी आपके प्यार में पागल हो जाए। बहुत से लोग इस बात के लिए कई सारी नाकामयब कोशिश भी करते हैं। आपके क्रश को इम्प्रेस करने के लिए कई बार लोग गलत-सलत हरकत भी करते हैं। कई बार इस चक्कर में वो अपने क्रश से दूर भी हो जाते हैं। आईए आपको हम बताते हैं कि कैसे अपने क्रश को उनके दिल की बात उन तक पहुंचाए।
आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपना कर आप अपने पार्टनर को कैसे अपने प्यार के घेरे में ले सकते हैं।
1. उनके जोक्स पर हंसिए
Cosmopolitan की खबर के अनुसार आप साथ में जितना हंसेंगे आप एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप छोटी-छोटी चीजों पर साथ में हंसे। साथ ही सामने वाले के किसी जोक्स पर सड़ा सा मुंह बनाने के बजाए उन पर मुस्कुराएं।
2. आपने मोमेंट्स को शेयर कीजिए
आज कल सोशल मीडिया के जमाने में लोग छोटी से छोटी चीजों को अपनी सोशल साइट्स पर शेयर करते हैं। आप भी अपने क्रश के साथ बिताए फनी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करिए। इससे आप उनके और भी करीब आ जाएंगे।
3. डरावनी फिल्म साथ में देखिए
रिपोर्ट के मुताबिक आप दोनों लोगों को साथ में डरावनी फिल्म साथ में देखनी चाहिए। अपने क्रश के साथ किसी डरावनी सिचुएशन में जाने के बाद आप उनके और करीब फील करते हैं।
4. अपने क्रश की मिमिकरी कीजिए
किसी का मजाक उड़ाना सही नहीं लेकिन आप अपने क्रश की मिमिकरी उतार सकते हैं। इसे Chameleon effect कहते हैं। रिपोर्ट की मानें तो जब आप किसी की मिमिकरी करते हैं तो वो आपकी तरफ ज्यादा फेवरेबली हो जाते हैं। इससे आप दोनों ही एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।
5. एक-दूसरे की समानता को ढूंढिए
ये चीज बहुत जरूरी है कि आपके और आपके होने वाले पार्टनर के बीच में समानता हो। इसलिए अपने पार्टनर में सामानता तलाशने की कोशिश जरूर करें। आप चाहें तो एक-दूसरे के बीच कुछ अनयूजअल चीजें ढूंढे।