लाइव न्यूज़ :

Kiss Day : परफेक्ट किस करने का यह तरीका आपकी पार्टनर को कर देगा खुश

By उस्मान | Updated: February 12, 2019 17:09 IST

सिर्फ किसी भी तरह पार्टनर को किस कर लेने से किस डे सेलिब्रेट नहीं होता है। परफेक्ट किस करना भी एक कला है और इसमें हर कोई माहिर नहीं है। किसिंग के दौरान आपकी छोटी सी गलती आपके पार्टनर का मूड खराब कर सकती है।

Open in App

दुनियाभर में13 फरवरी को 'किस डे' (Kiss Day) मनाया जाएगा। प्यार का 'महाकुंभ' वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) का यह सातवां उत्सव है। कपल्स इस दिन को वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का सबसे खास दिन मानते हैं। उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आखिर हो भी क्यों नहीं इस दिन जो पार्टनर को किस करने का मौका जो मिलता है। 

जाहिर इस इस दिन के लिए कपल्स ने पहले ही तैयारियां कर ली होंगी। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ किसी भी तरह पार्टनर को किस कर लेने से किस डे सेलिब्रेट नहीं होता है। परफेक्ट किस करना भी एक कला है और इसमें हर कोई माहिर नहीं है। किसिंग के दौरान आपकी छोटी सी गलती आपके पार्टनर का मूड खराब कर सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि किसिंग के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए किन गलतियों से बचना चाहिए।

किस के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (Step-by-step guide to kiss)

1) सबसे पहले आपको पार्टनर की बॉडी लैंग्वेज और मूड को समझना चाहिए। सिचुएशन समझने के बाद आगे बढ़ें। ध्यान रहे कि पब्लिक प्लेस में किसिंग करने से बचें। 

2) अगर आप खड़े हैं, तो प्यार से एक हाथ से उसका हाथ पकड़ें और दूसरे हाथ से उसकी कमर को पकड़कर अपने पास ले आयें। इस दौरान आई कांटेक्ट बनाए रखें और चेहरे पर स्माइल रखें। किसिंग के दौरान अपने सिर को एक तरफ रखें। सिर को सामने रखने से उसे उलझन हो सकती है। 

3) अगर आप दोनों बैठें हैं, तो ध्यान रहे कि उसके नजदीक बैठें और अपना चेहरा उसके सामने रखें। इसके अपना कंधा उसकी गर्दन पर रखें और उसे एपीआई और खींचकर प्यार से किस करें। इस बीच प्यार से उसके बालों को सहलाते रहें। 

4) किसिंग के दौरान जल्दबाजी न दिखायें और उसके होठों को जोर से न दबायें। इससे लड़कियों को उलझन महसूस होती है। किसिंग टाइमिंग बहुत छोटी या बड़ी नहों होनी चाहिए। दूसरा किस करने से पहले उसका मूड देख लें और पूरे पैशन के साथ अगला किस करें। 

किसिंग के दौरान रखें इन बातों का ध्यान (Keep these in mind before kissing)

1) किसिंग के दौरान रहें कॉन्फिडेंट अधिकतर लड़के किसिंग के दौरान नर्वस हो जाते हैं। इससे आपका काम बिगड़ सकता है। नर्वस होने के बावजूद अपने इसे अपने चेहरे पर न झलकने दें। क्योंकि लड़की भी उतनी नर्वस होती है। इसलिए किसिंग के दौरान कॉन्फिडेंट रहें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। 

2) मुंह की स्मेल भी चेक कर लें लड़कियां ऐसे लड़कों को किस करना बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं जिनके मुंह से स्मेल आती है। इसलिए किस करने से पहले कुछ खुशबूदार चीज खा लें या अच्छी तरह कुल्ला कर लें। वरना पहला किस आपका आखिरी किस साबित हो सकता है। 

3) होठों की भी कर लें जांचकिस करने से पहले यह चेक कर लें कि आपके होंठ फटे तो नहीं हैं या सूखकर उन पर पपड़ी तो नहीं जमी है। इस दौरान अपने फोन के दूर रखें। यह भी जांच कर लें कि आपकी बॉडी या कपड़ों से स्मेल तो नहीं आ रही है। 

इस बार ट्राई करें यह वाले किस (Type of kisses)

1) पॉज एंड किस

कुछ लोग धीरे-धीरे किस करते हैं और फिर बीच में पॉज लेते हैं यानी कुछ सेकंड्स के लिए रुकते भी हैं। ऐसे लोग हर काम को करने से पहले कुछ सोचते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं। यह एक अच्छी आदत है लेकिन यही आदत तब बुरी बन जाती है जब पार्टनर जरूरत से अधिक एक्टिव हो।

2) सॉफ्ट और पैशनेट किस

जब आसपास के सॉफ्ट वातावरण में रम जाने का मन करे तो कुछ लोग सॉफ्ट किस करते हैं लेकिन वहीं जब प्यार का जूनून सवार हो तो किस करने का जोश बढ़ने लगता है। अगर आपका पार्टनर ऐसा है या ऐसी है तो आप खुशनसीब हैं। क्योंकि ऐसे लोग प्यार के उन लम्हों को पूरी तरह से एन्जॉय करने वाले होते हैं।

3) टंग किस

लिप्स नहीं, जब किस करते समय केवल जीभ का इस्तेमाल हो तो इसे आप जूनून भरी किस कह सकते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को बताए हुए तरीके के अनुसार करना पसंद नहीं करते हैं। हर स्वाद में अपना जायका मिलाना, इनके व्यवहार में ही होता है।

टॅग्स :किस डेवैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब