नहीं करना चाहती हैं शादी तो ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां, सभी को हो जाता है यकीन

By मेघना वर्मा | Published: June 27, 2020 05:59 AM2020-06-27T05:59:14+5:302020-06-27T05:59:14+5:30

शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की ही जिंदगी बदल जाती है।

excuses that every indian women make to avoid marriage in indian society | नहीं करना चाहती हैं शादी तो ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां, सभी को हो जाता है यकीन

नहीं करना चाहती हैं शादी तो ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां, सभी को हो जाता है यकीन

Highlightsलड़का हो या लड़की, दोनों ही शादी के नाम से भागते हैं। शादी ना करने के लिए लड़कियों का सबसे पहला बहाना होता है पढ़ाई।

आज के समय में लड़कियां उन रिश्तेदारों से परेशान रहती हैं जो हर बात पर उनकी शादी की रट लगाकर रखते हैं। पढ़ाई खत्म कर ली शादी कब कर रही हो, अरे खाना बनाना आ गया अब शादी कब कर रही हो, नौकरी लग गई शादी कब कर रही हो?

इन सभी सवालों का जवाब देते-देते ही लड़कियां परेशान हो जाती है। लड़का हो या लड़की, दोनों ही शादी के नाम से भागते हैं। शादी को टालने के लिए लड़के-लड़कियां दोनों ही अपने अलग-अलग बहाने बनाती हैं। आज के समय में लड़कियां जल्दी शादी करने से भाग रही हैं। लेकिन लड़कियां शादी को टालने के लिए कैसे-कैसे बहाने बनाती हैं, आइए जानते हैं:

1. पढ़ाई अभी बाकी

शादी ना करने के लिए लड़कियों का सबसे पहला बहाना होता है पढ़ाई। किसी भी खास कोर्स का हवाला देते हुए वे कह देती हैं कि इसके बाद ही शादी के बारे में सोचेंगी।

2. करियर है जरूरी

पढ़ाई के बाद लड़कियां अपने करियर को लेकर ज्यादा फोकस हो गई हैं। जो एक अच्छी बात भी है। आज के समय में खुद को सशक्त बनाने के लिए लड़कियां घरवालों से कुछ साल का समय जरूर मांगती हैं। जब तक करियर में कुछ बड़ा हासिल ना करे लें, शादी जैसे रिश्ते में बंधना नहीं चाहती हैं।

3. आर्थिक स्थिति  हो बैलेंस

आज कल हर लड़की अपने पैरों पर खड़ी होकर आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहती है। इसलिए खुद की आर्थिक स्थिति बैलेंस हो जाने तक वो शादी नहीं करतीं।

4. एक्स से प्यार

अगर पेरेंट्स को पहले से एक्स रिलेशनशिप की जानकारे एहो तो लड़कियां ये बहाना भी बनाने में हिचकिचाती नहीं हैं कि वे अभी भी अपने एक्स के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हैं और अभी शादी करने के लिए वे खुद को तैयार नहीं कर पाई हैं। 

5. अभी तक कोई मिला नहीं

लाइफ में कोई ना हो या तो लड़कियां ये बहाना बना देती हैं कि उन्हें अभी तक कोई मिला नहीं। वे अरेंज्ड मैरिज नहीं करना चाहतीं, और लव मैरिज के हिसाब से अभी कोई मिला नहीं है। 

Web Title: excuses that every indian women make to avoid marriage in indian society

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे