लाइव न्यूज़ :

हर पति को करना चाहिए ये 7 काम, जिंदगी भर उन पर लट्टू रहेंगी उनकी वाइफ

By मेघना वर्मा | Updated: December 30, 2019 11:06 IST

हर इंसान की अपनी अलग पर्सनालिटी होती है। हर आदमी की अपनी अलग आदत होती है। इस बात को समझें और अपनी वाइफ की बात-बात पर गलतियां निकालना बंद करें।

Open in App
ठळक मुद्देजरूरी नहीं की सरप्राइज गिफ्ट हमेशा कोई बड़ा गिफ्ट ही हो।आप कभी-कभी ऐसा भी कर सकते हैं कि अपनी वाइफ के लिए प्यार भरे नोट्स छोड़ जाएं।

हसबैंड और वाइफ का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें प्यार भी होती है और तकरारा भी। जिसमें छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा जाता है और बड़ी से बड़ी गलतियों को माफ किया जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में दोनों ही एक-दूसरे को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। खासकर पति अपने पत्नी का दिल जीतना चाहते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजे बताने जा रहे है जिन्हें आपको जरूर करना चाहिए। ऐसी चीजों को करके आप अपने पत्नी का दिल जीत सकती हैं। ये आदतें कुछ बहुत बड़ी नहीं हैं बस कुछ आसान से टिप्स अपनाकर आप अपने साथी को खुश रख सकते हैं। 

आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें आपको जरूर करना चाहिए।

1. आई लव यू

आपके ये तीन जादूई शब्द कमाल कर सकते हैं। अपनी पत्नी से कहे जाने वाले इन तीन शब्दों की अहमियत आपको पता होगी। आप भी अपनी वाइफ से ये तीन शब्द जरूर कहें। इसका असर आपकी लव लाइफ पर जरूर पड़ेगा।

2. सरप्राइज से बढ़ेगा प्यार

जरूरी नहीं की सरप्राइज गिफ्ट हमेशा कोई बड़ा गिफ्ट ही हो। आप अपने पार्टनर के लिए कोई छोटा सा गिफ्ट भी लेकर उन्हें खुश रख सकते हैं। लड़कियां बहुत भावुक होती हैं और आपका ये सरप्राइज उन्हें बहुत पसंद आएगा।

3. प्यार भरे नोट

आप कभी-कभी ऐसा भी कर सकते हैं कि अपनी वाइफ के लिए प्यार भरे नोट्स छोड़ जाएं। या उनके ऑफिस बैग में प्यार से लिखी दो लाइन उनके लिए नोट बनाकर रख दें। ताकि जब ऑफिस में वो उन्हें पढ़ें तो खुश हो जाए। आपकी ये आदत आपकी वाइफ को खुश कर देगी।

4. शिकायत ना करें

हर इंसान की अपनी अलग पर्सनालिटी होती है। हर आदमी की अपनी अलग आदत होती है। इस बात को समझें और अपनी वाइफ की बात-बात पर गलतियां निकालना बंद करें। छोटी-छोटी बातों पर टोके नहीं बल्कि उन्हें प्यार से समझाएं।

5. कुछ स्पेशल हो जाए

जब भी आपके ऑफिस का ऑफ हो आप अपनी वाइफ को घर के काम से छुट्टी दें दे और उनके लिए कुछ स्पेशल बनाएं। ये आपकी वाइफ को इम्प्रेस कर देगा और उनका प्यार आपके लिए और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

6. बिस्तर लगाएं

जरूरी नहीं कि सुबह उठने के बाद या रात को सोने से पहले वाइफ ही बिस्तर लगाए। कभी-कभी ये काम आप करें। साथ ही छोटे-मोटे घरेलू काम करके भी आप उनका दिल जीत सकते हैं साथ ही उनके साथ और ज्यादा वक्त भी बिता सकते हैं।

7. मॉर्निंग हग है जरूरी

आपकी एक प्यार भरी झप्पी आप दोनों के ही मूड को बना सकती है। इसलिए सुबह उठने के बाद एक-दूसरे के गले जरूर लगें। आपका ये प्यार भरा हग आपका और उनका दोनों का ही दिन बना देगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े