लाइव न्यूज़ :

Dating Tips: किसी लड़की से बातचीत शुरू करनी हो तो अपनाएं ये 5 टिप्स, भूलकर भी ना करें ये एक काम

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2020 12:41 IST

जब दो लोग एक-दूसरे से मिलने और एक-दूसरे को साथ पहली बार वक्त बिताने जाते हैं। ऐसे में अक्सर दोनों को ही बात करने में हिचकिचाहट होती है।

Open in App
ठळक मुद्देआप अगर किसी से बात करने जा रहे हैं तो जैसे हैं वैसे ही रहें किसी भी तरह से बनावटी ना हों।आप दोनों को क्या पसंद है और आप दोनों की हॉबीज क्या-क्या है इस चीज से भी बात बन सकती है।

आज सोशल मीडिया के समय में लोग मोबाइल औ लैपटॉप के पीछे अपना जीवनसाथी चुनने लगे हैं। टिंडर जैसे तमाम डेटिंग ऐप के जरिये ना सिर्फ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं बल्कि कितनों को ही उनका सच्चा प्यार भी मिल जाता है। इसी डेटिंग ऐप से शुरू हुए सफर की सबसे पहली सीढ़ी होती है डेट।

जब दो लोग एक-दूसरे से मिलने और एक-दूसरे को साथ पहली बार वक्त बिताने जाते हैं। ऐसे में अक्सर दोनों को ही बात करने में हिचकिचाहट होती है। दोनों ही बात कैसे शुरू करेंगे की समस्या से गुजरते हैं। खासकर लड़कों के मन में ये बात चलती रहती है कि लड़की से बात कैसे शुरू करें। आज हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो लड़की से बातचीत की शुरुआत करने में आपके काम आ सकता है। 

1. तारीफ करने से करें शुरूआत

हर किसी को अपनी तारीफ पसंद होती है। आप लड़की की तारीफ करके बात को आगे बढ़ा सकते हैं। मगर ध्यान रखें कभी भी लड़कियों की झूठी तारीफ ना करें। आपको उनके अंदर जो भी कुछ अच्छा लगता हो उसे बताएं। उसके बारे में बात करें। उनके काम की तारीफ भी आप कर सकते हैं। 

2. किसी भी सवाल को लेकर बात करें

अगर आप बात करने में असहज महसूस कर रहे हैं तो सबसे अच्छा तरीका यही साबित होगा जिसमें आप हैलो से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप उनसे जुड़ी चीजों जैसे कहां काम करती हैं या वर्कएक्सपीरिएंस पर भी बात कर सकते हैं। 

3. कॉमन फ्रेंड की भी कर सकते हैं बात

अगर आप दोनों का कोई कॉमन फ्रेंड है तो उसके जरिए भी बात शुरू कर सकते हैं। उसकी बातों के जरिए भी आप एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। अगर कॉमन फ्रेंड नहीं है तो भी बिना किसी संकोच के आप आसपास की चीजों को देखकर या मौसम के बारे में भी बात करके ये सिलसिला शुरू कर सकते हैं। 

4. हॉबीज से हो सकती है शुरूआत

आप दोनों को क्या पसंद है और आप दोनों की हॉबीज क्या-क्या है इस चीज से भी बात बन सकती है। बात शुरू करनी हों तो आप भी सामने वाली की हॉबीज पूछकर और अपनी हॉबीज बताकर बाद शुरू कर सकते हैं। किताबों के कलेक्शन से लेकर म्यूजिक सुनने तक भी आप बातचीत कर सकते हैं। 

5. ना हों असहज

आप अगर किसी से बात करने जा रहे हैं तो जैसे हैं वैसे ही रहें किसी भी तरह से बनावटी ना हों। किसी से भी बात करना बहुत बड़ी चीज तब होती है जब आप उसे बड़ा बना देते हैं। इसलिए आराम से सहज तरीके से सामने वाले से बात करें। 

भूलकर भी ना करें ये काम

किसी से पहली बार मिल रहे हों खासकर लड़की से तो उन्हें टच करने की गलती ना करें। याद रखें किसी से हो रही बात और किया गया फ्लर्ट लड़कियों को फौरन समझ आ जाता है इसलिए लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश भी ना करें। ऐसे में आपका गलत इम्प्रेशन सामने वाले पर पड़ेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश