लाइव न्यूज़ :

जब सैफ अली खान की पत्नी अमृता सिंह ने सास शर्मिला टैगोर के लिए कही थी ये बात, हर बहू करेगी इससे रिलेट

By मेघना वर्मा | Updated: July 26, 2020 09:03 IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। वहीं साल 2004 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देलव मैरिज हो या अरेंज जब सास अपनी बहू को एक्सेप्ट कनहीं करती तो उनका बर्ताव बहू के प्रति बदल जाता है। जिन घरों में सास और बहू के रिश्ते इतने खुले नहीं होते वहां दोनों एक-दूसरे के साथ अकेले होते हुए असहज महसूस करने लगते हैं।

सास-बहू का रिश्ता दुनिया में सबसे अनोखे रिश्तों में एक माना जाता है। इस रिश्ते से आम पब्लिक तो क्या बड़े-बड़े स्टार्स भी प्रभावित दिखते हैं। सास-बहू का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें प्यार भी होता है और नोंक-झोंक भी। सास को बहू की कोई बात पसंद नहीं आती तो वहीं बहू को सास की कही हर बात ताने जैसी लगती है। 

इसी रिश्ते पर सैफ अली खान और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने अपनी सास शर्मिला टैगोर के बारे में बताया था। सैफ और अमृता का रिश्ता प्यार से शुरू होकर कड़वाडट भरा रहा और दोनों की राहें जुदा हो गईं। एक-एक करके इन दोनों के रिश्ते की कड़वाहट लोगों के सामने आने लगी। अमृता ने एक बार बताया था कि उनकी सास शर्मिला टैगोर का बर्ताव उनके साथ बहुत कड़वा था।

एनबीटी की खबर की मानें तो एक बार अमृता सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सैफ से हमेशा कहती थीं कि उन्हें कभी सास शर्मिला के साथ अकेले ना छोड़ा करें। अमृता ने बताया कि ये उन्हें जबरदस्त तनाव देता था। आम घरों में भी अक्सर बहुएं, सास के साथ अकेले होने पर ऐसा ही फील करती हैं। 

हलांकि ये सभी घरों में नहीं होता मगर जिन घरों में सास और बहू के रिश्ते इतने खुले नहीं होते वहां दोनों एक-दूसरे के साथ अकेले होते हुए असहज महसूस करने लगते हैं। इनमें बहुएं ऐसा ज्यादा फील करती हैं। किसी-किसी घर में तो कोल्ड वॉर जैसा माहौल भी बन जाता है (हम फिर कह रहे हैं कि जरूरी नहीं ऐसा हर घर में हो) 

सास-बहू के बीच ऐसी नौबत कब आती है आइए हम बताते हैं आपको-

जब सास ना करे बहू को स्वीकार

लव मैरिज हो या अरेंज जब सास अपनी बहू को एक्सेप्ट कनहीं करती तो उनका बर्ताव बहू के प्रति बदल जाता है। अमृता सिंह भी उम्र में सैफ से बड़ी थीं। शादी के बारे में सैफ ने पहले किसी को नहीं बताया ये सभी चीजें शर्मिला को रास नहीं आईं थीं। इसलिए उन्होंने अपनी बहू को नहीं स्वीकार सकीं।

जब नहीं मानी जाती उनकी बात

अक्सर घर में बहू आने के बाद सास को लगता है कि उनके बेटे का प्यार बंट गया है। उसके ऊपर से जब सास की कोई भी बाद घर में नहीं मानी जाती तो भी इस चीज का दोषी वो बहू को ही समझती हैं और उनके बर्ताव में चेंज आने लगता हैं। 

पति को निभानी चाहिए ये भूमिका

पति का रोल सास और बहू दोनों को संभालने का होना चाहिए। मगर ऐसी परिस्थिति में अक्सर पति अपनी पत्नी और मां को एक-दूसरे के साथ छोड़ देते हैं। जबकि पति को अपनी मां और पत्नी दोनों को समझाना चाहिए। दोनों के बी सामंजस्य बैठाना चाहिए। ताकि सास-बहू के बीच नेगेटिविटि कम हो।

टॅग्स :अमृता सिंहसारा अली खानसैफ अली खानशर्मीला टैगोररिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े