लाइव न्यूज़ :

तो लड़कियों को रिझाने के लिए ऐसे झूठ बोलते हैं लड़के

By गुलनीत कौर | Updated: May 7, 2018 10:36 IST

अमूमन लड़के लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपनी फिजिकल फिटनेस का सहारा लेते हैं। और जो फिजिकली फिट नहीं होते हैं वो इसे दर्शाने के लिए झूठी बातें भी बनाते हैं।

Open in App

वो कहते हैं ना कि 'प्यार और जंग में सब जायज होता है', इसी बात को मानते हुए लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए हर पैंतरा अपनाने लगते हैं। झूठ से लेकर इधर-उधर की सभी बातें कह डालते हैं ताकि वो लड़की उनसे इम्प्रेस हो जाए और उनका ओफ्फीर स्वीकार कर ले। तो चलिए आपको बताते हैं उन 7 झूठ के बारे में जो अक्सर लड़के, लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बोलते हैं। 

1. झूठी तारीफें

दुनिया में मैंने तुम्हारे जैसी कोई दूसरी लड़की नहीं देखी, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो, इस तरह की तारीफों में सच्चाई कम होती है। यह अमूमन लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कही जाती हैं। 

2. दोनों की पसंद

हमारे पार्टनर की पसंद हमसे मिलती हो, दोनों के शौंक अगर एक जैसे हों तो दिल को खुशी मिलती है। लेकिन कई लड़के लड़कियों के शौंक जानने के बाद यह जताते हैं कि दोनों की ही आदतें और शौंक एक जैसे हैं। क्योंकि ऐसा करने से लड़की खुश हो जाती है और जल्दी इम्प्रेस हो जाती है।

3. पुराना रिलेशनशिप

वे हमेशा से एक अच्छे बॉयफ्रेंड रहे, अगर पिछले रिलेशनशिप ने काम नहीं किया तो उसमें उनके एक्स-गर्लफ्रेंड की गलती थी। इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। 

4. फिटनेस

अमूमन लड़के लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपनी फिजिकल फिटनेस का सहारा लेते हैं। और जो फिजिकली फिट नहीं होते हैं वो इसे दर्शाने के लिए झूठी बातें भी बनाते हैं। इसलिए अगर कोई लड़का कहे कि वह एक मिनट में 50 पुश-अप कर लेता है, अपने वजन से कई गुणा अधिक वजन उठा लेता है तो उसकी बातों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। क्योंकि कहने और करने में बहुत फर्क होता है।

यह भी पढ़ें: अपनी पार्टनर से ये 7 बातें छिपाते हैं लड़के, राज खुलने से डरते हैं

5. लाइफस्टाइल

एक लड़की अमीर और हाई क्लास लाइफस्टाइल वाले लड़के से ही इम्प्रेस होगी, यह गलतफ़हमी हर दूसरे लड़के के बीच है। इसलिए लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़के महंगे कपड़े पहनते हैं, बड़ी गाड़ियों में घुमते हैं और उसे डेट करने पर भी खर्च करते हैं ताकि उसे अपना लक्ज़री लाइफस्टाइल दिखाकर इम्प्रेस कर सके।

6. सोच

बातों-बातों में अपनी सोच को दूसरों से बहुत अलग बताना। बार-बार यह कहना कि वह औरों जैसा नहीं है। लड़कियों की इज्जत करना, लड़ियों के हक में लड़ना, इन मुद्दों पर खुद को बढ़ चढ़कर बताते हैं। लेकिन अगर वाकई में कोई लड़का 'फेमिनिस्ट' सोच वाला होगा तो उसे यह कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

7. बस आपका ही ख्याल

एक-दो मीटिंग हुई नहीं कि लड़की से यह बार-बार कहना कि मेरे ख्याल में हर समय तुम ही रहती हो। इसमें सच्चाई कुछ ही प्रतिशत होती है। लड़की के बारे में सोचना, उसे याद करना अलग बात है। लेकिन हर पल सोचना वाजिब नहीं है। दिनभर में इतने कामों के बीच रहते हुए भी सिर्फ लड़की के बारे में सोचना, यह बात समझ पाना मुश्किल है।  

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े