अपनी पार्टनर से ये 7 बातें छिपाते हैं लड़के, राज खुलने से डरते हैं

By गुलनीत कौर | Published: May 1, 2018 01:51 PM2018-05-01T13:51:20+5:302018-05-01T13:51:20+5:30

लड़के कितना भी कहें, लेकिन अमूमन सभी लड़के दूसरी लड़कियों को देखते जरूर हैं।

Men do not share these 7 secrets with their partner | अपनी पार्टनर से ये 7 बातें छिपाते हैं लड़के, राज खुलने से डरते हैं

अपनी पार्टनर से ये 7 बातें छिपाते हैं लड़के, राज खुलने से डरते हैं

अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कियां अपने कई सीक्रेट्स छिपाती हैं। ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो वे किसी को नहीं बताती हैं। लेकिन केवल लड़कियां ही नहीं, लड़के भी अपने मन में कई सारे राज छिपा कर रखते हैं। और इनके खुलने का डर उन्हें हमेशा सताता रहता है। चलिए आपको बताते हैं लड़कों के ऐसे 7 सीक्रेट्स के बारे में जिन्हें वे अपनी पार्टनर से हर हाल में छिपाते हैं। 

आशंका की भावना

रिश्ते में हमेशा लड़कों के दिल में कुछ ना कुछ आशंकाएं चलती रहती हैं। वे कैसे दिखते हैं, उनकी गर्लफ्रेंड उनके बारे में क्या सोचती है, क्या उनकी लुक्स और बॉडी गर्लफ्रेंड को पसंद है या नहीं, ये सभी बातें लड़कों के दिमाग में चलती रहती हैं लेकिन इस बारे में वे कभी किसी से बात नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 आसान तरीकों के साथ पार्टनर से कहें SORRY

सपोर्ट चाहिए

आमतौर पर यही कहा जाता है कि लड़के स्ट्रांग होते हैं, उन्हें किसी कमी मदद या सुपूर्त की जरूरत नहीं होती है, वे अपनी मदद खुद ही करते हैं। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। असलियत में लड़कों को भी कभी-कभी मदद की जरूरत होती है। हां ये बात अलग है कि वे आगे बढ़कर इस बारे में बताते नहीं हैं। लेकिन अगर कोई मदद करे तो उन्हें अच्छा लगता है। 

डर

हर लड़की को एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो स्ट्रांग हो और जिसे किसी भी बात से डर ना लगता हो। लड़कियां कॉकरोच, छिपकली, चूहों, कुत्तों, ऐसी कई चीजों से डरती हैं लेकिन अपने पार्टनर से यह उम्मीद लगाती हैं कि वो नहीं डरेगा और उन्हें इस हर चीज से बचाएगा। लेकिन कुछ लड़के भी डरते हैं। मगर डर होते हुए भी अपनी पार्टनर के लिए स्ट्रांग होने का नाटक कर लेते हैं लेकिन सच किसी से नहीं कहते।

बिना सिर पैर की बातें

अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर केवल काम की बातें सोचता है, उसके दिमाग में घर, पैसे, जरूरी काम, कौन सी चीजों की खरीदारी करनी है, फोन में कौन सी गेम डाउनलोड करनी है, केवल यही बातें चलती हैं तो आप गलत हैं। इसके अलावा भी विचित्र ख्याल उसके दिमाग में घूमते रहते हैं जिनके बारे में वह किसी से नहीं कहता है। 

डिटेल नहीं देखते

लड़कियों को हर प्लान, हर बात की डिटेल में जाना पसंद होता है। किसी काम को करने से पहले उसे कैसे किया जाएगा और किस तरह से सफल बनाया जाए ये लड़कियां सोचती हैं और चाहती हैं कि उनका पार्टनर भी इसी तरह से ध्यान दे। लेकिन लड़के इस मामले में थोड़े ढीले होते हैं, पर इस बात की सच्चाई लड़की को पता नहीं चलने देते हैं। वे दिखावा करते हैं कि वे हर बात की डिटेल में जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स कितना जरूरी है?

लड़कियां चेक-आउट करना

लड़के कितना भी कहें, लेकिन अमूमन सभी लड़के दूसरी लड़कियों को देखते जरूर हैं। लेकिन वे ऐसा करते हैं इस बारे में वे किसी से नहीं कहते हैं। अपनी पार्टनर को तो इसकी भनक भी नहीं लगने देते हैं। 

हर ड्रेस एक जैसी ही है

तैयार होने के लिए आप अपनी कपड़ों की अलमारी में कोई परफेक्ट ड्रेस खोज रही हैं, क्या पहनें और क्या नहीं यह डिसाईड नहीं कर पा रही हैं तो आप अपने पार्टनर से पूछती हैं। तो अगर आप ऐसा कुछ करती हैं तो इस बात की उम्मीद ना करें कि वो आपको सही सलाह देंगे। क्योंकि लडको को कोई ड्रेस के रंग या डिजाईन से फर्क नहीं पड़ता है। उनके लिए तो हर ड्रेस एक जैसी ही है। 

Web Title: Men do not share these 7 secrets with their partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे