लाइव न्यूज़ :

शादी के पांच साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते में आते हैं ये 7 बड़े बदलाव

By गुलनीत कौर | Updated: May 19, 2018 09:53 IST

शादी के दो से तीन साल के बाद पति-पत्नी अपनी जिम्मेदारियों में इतना डूब जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं होता है।

Open in App

एक समय के बाद हर रिश्ते में कुछ बदलाव आते हैं। सभी रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते हैं। कुछ बदलाव अच्छी लगते हैं, लेकिन अमूमन बदलाव हमें समझौते की ओर ही ले जाते हैं ताकि रिश्ता टूटने ना पाए। शादी का रिश्ता भी ऐसी ही सीख देता है। नई-नई शादी में पति-पत्नी दोनों ही उत्साहित होते हैं और रोमांस से अपनी शादी को खुशियों से भर देते हैं। लेकिन शादी के पांच साल बाद ऐसे कई बदलाव आ जाते हैं जो शादी के मायने ही बदलकर रख देते हैं। अगर आपकी भी शादी को पांच साल हो गए हैं या जल्द ही होने वाले हैं तो आगे बतायी जा रही बातें आपके काम की हैं। 

1. हनीमून पीरियड हुआ खत्म

शादी का पहला साल हनीमून पीरियड जैसा होता है। अपने अपने आपास सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे पहला साल बीतता है हम इस हनीमून पीरियड से बाहर आने लगते हैं और असल जिंदगी को समझते हैं। लेकिन जो लोग इस दौर से बाहर नहीं आना चाहते उनकी शादी खतरे में पड़ने की कगार पर आ जाती है।

यह भी पढ़ें: धोखेबाज नहीं होते इन 4 राशियों के लड़के, बना सकती हैं इन्हें जीवनसाथी

2. दूसरा साल बेहद मुश्किल

शादी के दूसरे साल में पति-पत्नी एक दूसरे के स्वभाव और आदतों को बखूबी जान चुके होते हैं। अच्छी आदतें तो फिर भी ठीक हैं लेकिन बुरी आदतें आंखों में अधिकी खटकती हैं। जिसके कारण छोटे-छोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। इसके अलावा आर्थिक और मानसिक परेशानिया और अगर दूसरे साला तक बेबी भी प्लान किया जाए तो बढ़ती जिम्मेदारियों में रोमांस ना के बराबर रह जाता है। 

3. बातचीत की कमी

शादी के दो से तीन साल के बाद पति-पत्नी अपनी जिम्मेदारियों में इतना डूब जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे से बात करने तक का समय नहीं होता है। यह दिक्कत उन कपल्स के साथ सबसे अधिक होती है जहां पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग हों, और घर-ऑफिस की भाग दौड़ में वे अपने रिश्ते को जाने अनजाने में पीछे छोड़ देते हैं।

4. इमोशंस क्लियर हैं

जो बातें कभी बहुत अच्छी लगती थीं, शादी के कुछ सालों के बाद ही पार्टनर को उनसे चिड़ होने लगती है। और ऐसी कितनी ही बातें रोजाना झगड़े का रूप ले लेती हैं। लेकिन अगर दोनों में से कोई एक भी समझदार हो तो ये झगड़े जल्दी सुलझाए भी जा सकते हैं। 

5. पहले जैसा प्यार नहीं

शादी के पांच साल बाद प्यार खत्म हो जाता है, यह सच नहीं है। लेकिन हां प्यार पहले जैसा नहीं होता, यह एक कड़वा सच है। पहले की तरह रोमांटिक डेट, सरप्राइज देना, प्यार भरी बातें कहना, कई घंटों तक बातें करते रहना, यह सब कम हो जाता है। और धीरे-धीरे मन में यह डर भी बैठ जाता है कि 'प्यार खत्म हो गया'।

यह भी पढ़ें: अरेंज्ड मैरिज का बना रही हैं विचार तो इन 5 तरह के लड़कों से होगी आपकी मुलाकात

6. शक की बीमारी

रिश्ते में विश्वास एक नींव की तरह है, यह टूट जाए तो रिश्ते का बना रहना मुश्किल हो जाता है। शादी के पांच साल में पति-पत्नी के बीच ऐसे कई बातें हो जाती हैं जो दोनों के बीच के विश्वास को आहात करती हैं। और एक बार विश्वास टूट जाए तो उसे दोबारा बना पाना काफी मुश्किल हो जाता है। 

7. सॉरी कोई एक ही कहता है

प्यारा ही या शादी, अगर लंबे समय तक चल रहा है तो दोनों में से कोई एक ऐसा जरूर होगा जो झगड़े को सुलझाने के लिए अपनी गलती ना होते हुए भी 'सॉरी' कहने को तैयार रहता है। सॉरी कहने से दोनों में बना विवाद ठंडा पड़ जाएगा और झगड़ा खत्म होगा, इसी कारण से कोई एक ऐसा होता है जो 90 फीसदी झगड़ों में माफी मांगने को तैयार हो जाता है। और वह इंसान आगे भी यही करता रहेगा, यह ऐसे रिश्ते की सच्चाई है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश