अरेंज्ड मैरिज का बना रही हैं विचार तो इन 5 तरह के लड़कों से होगी आपकी मुलाकात

By गुलनीत कौर | Published: May 14, 2018 06:06 PM2018-05-14T18:06:27+5:302018-05-14T18:06:27+5:30

शादी के लिए लड़का देख रहे हों और एनआरआई रिश्ता ना आए यह हो नहीं सकता।

5 types of guys girls meet in an arranged marriage meeting in hindi | अरेंज्ड मैरिज का बना रही हैं विचार तो इन 5 तरह के लड़कों से होगी आपकी मुलाकात

अरेंज्ड मैरिज का बना रही हैं विचार तो इन 5 तरह के लड़कों से होगी आपकी मुलाकात

शादी का फैसला लेना लड़का और लड़की दोनों के लिए ही मुश्किल होता है। बात जब अरेंज्ड मैरिज की हो तो चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं। किसी अनजान को एक या दो मीटिंग में ही पसंद कर लेना और फिर उसके साथ जीवन बिताने का फैसला करना अआसान नहीं होता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों के लिए यह फैसला लेना ज्यादा मुश्किल भरा होता है। पहला एक अनजान को अपना पार्टनर बनाना और एक नहयी फॅमिली को अपनी फॅमिली मानते हुए अपनाना। मगर बाटव करें सिर्फ लड़के को पसंद करने की तो चलिए जानते हैं अर्न्नागेद मैरिज में लड़का ढूंढते समय लड़कियों को कैसे-कैसे लड़के मिलते हैं। 

1. चेकलिस्ट लवर

ये वो लड़के हैं जिनके पास लड़कियों की अलग-अलग क्वालिटीज की एक लिस्ट होती है और उनको लड़के में जो मिलता है उसपर 'टिक' काका निशान लगाते हुए ही लड़की को पसंद करते हैं। एजुकेशन, सुन्दरता, हाइट, हॉबीज, ऐसी चीजें इनकी चेकलिस्ट में शामिल होती हैं।

2. NRI लड़का

शादी के लिए लड़का देख रहे हों और एनआरआई रिश्ता ना आए यह हो नहीं सकता। विदेश में रह रहे इन लड़कों को घरेलू लड़की चाहिए होती हैं। सीधी-सादी, कम नखरे वाली लड़की से शादी करना पसंद करते हैं ये लड़के। 

3. दहेज लेने वाले

ऐसा नहीं है कि कोई लड़का सीधा दहेज की बात करेगा लेकिन लड़के और उसके परिवार वालों का रिश्तों से अधिक बैंक बैलेंस और बार-बार पैसों के बाए में बात करना ही बता देता है कि ये लोग 'मनी माइंडेड' हैं। ऐसे लड़कों से तो दूर ही रहें।

यह भी पढ़ें: बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे

4. मम्माज ब्वॉयज

तो ये लड़के आपको पहले मीटिंग में ही अपनी मम्मी की बातें करते हुए मिल जाएंगे। और जब पहली बार में ही ये हाल है तो सोचिये आगे चलकर क्या ही होगा। 

5. मेट्रीमोनियल ब्वॉयज

सबसे पहले तो इन लड़कों ने अपनी प्रोफाइल ही बढ़ा-चढ़ाकर बनायी होती है। और जब ये लोग मिलते हैं तो इनकी बातें रियलिटी कम और बनावटी अधिक लगती हैं। 

Web Title: 5 types of guys girls meet in an arranged marriage meeting in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे