लाइव न्यूज़ :

7 फोरप्ले टिप्स जो कर सकते हैं सेक्स का मजा दोगुना

By उस्मान | Updated: March 22, 2018 16:08 IST

फोरप्ले न सिर्फ सेक्स का हिस्सा है, बल्कि यह आपके पार्टनर की सेक्स में रुचि को भी बढ़ाता है।

Open in App

किसी भी काम को करने से पहले उसकी तैयारियां कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से उस काम में सफलता पाने के चांस बढ़ जाते हैं। यह बात सेक्स के मामले में भी लागू होती है। सेक्‍स के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनो की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। दोनों का स्‍वभाव और जीन भी अलग होते हैं। अगर दोनों के बीच सही तालमेल न हो, तो वे अपने सेक्‍स जीवन का पूरा आनंद नहीं उठा पाएंगे। आप और आपका पार्टनर हमेशा ही सेक्स के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसके लिए भी आपको पूरी तैयारी करनी होती है। सेक्स से पहले की इसी तैयारी को फोरप्ले कहा जाता है। अच्‍छे सेक्स के लिए अच्छा फोरप्ले बहुत जरूरी है। फोरप्ले न सिर्फ सेक्स का हिस्सा है, बल्कि यह क्रियाएं आपके पार्टनर की सेक्स में रुचि को भी बढ़ाता है। एक अध्ययन में यह खुलासा भी हुआ है कि महिलाओं को फोरप्ले काफी पसंद आता है। अगर आप फोरप्ले करते हैं तो आप अधिक समय तक सेक्स का आनंद उठा पाएंगे और अपनी पार्टनर को खुश कर पाएंगे। अगर आप अपनी पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो आपको सेक्स एंड रिलेशनशिप पर आधारित बुक "हाउ टू हैव ए ट्रिपल एक्स सेक्स लाइफ" में बताए गए फोरप्ले के इन रोमांचक तरीकों को आजमाना चाहिए।

1) उसकी रूचि का रखें ख्याल

अच्छे सेक्स के लिए यह जरूरी है कि आप एक दूसरे की पसंद को न सिर्फ समझें बल्कि उसे पूरा महत्त्‍व भी दें। इसलिए यौन संबंध के दौरान कोई भी ऐसी हरकत ना करें जो आपकी पार्टनर को नागवार गुजरे।

यह भी पढ़ें- पार्टनर के सामने अब नहीं होंगे शर्मिंदा! शीघ्रपतन से निपटने के 4 आसान तरीके 

2) उसके बालों में प्यार से हाथ फेरें

लड़कों को लड़कियों के काले घने बाल बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं। इसलिए अपने इस आकर्षण और प्यार को अपनी पार्टनर के बालों में हाथ फेर कर उसे महसूस कराएं। इससे वह आपकी ओर जल्दी आकर्षित होगी। 

3) डर्टी टॉक भी है जरूरी

आपको बता दें कि सेक्स केवल फिजिकल एक्टिविटी नहीं है बल्कि यह मेंटल एक्टिविटी भी है। इस दौरान आपका ब्रेन भी बराबर रूप से काम करता है। यानी इस मामले में डर्टी टॉक से आपको काफी फायदा हो सकता है। आप उसे ऐसा कुछ कह सकते हैं 'आई एम गोइंग टू मेक यू स्क्रीम विद प्लेजर टुनाइट' निश्चित रूप से इससे आप दोनों के बीच सरगर्मी बढ़ सकती है। 

4) गर्दन पर भी करें किस

लड़कियों की गर्दन बॉडी के सेक्सुअली सेंसिटिव पार्ट्स में एक है। अगर आप अपनी पार्टनर को सेक्स का आनंद देना चाहते हैं, तो उसकी गर्दन के पीछले हिस्से पर प्यार से किस करें। ऐसा करने से वो जल्दी उत्तेजित हो सकती है। 

5) पीठ को हल्के हाथों से छुएं

अधिकतर पुरूष यह भूल ही जाते हैं कि लड़कियों की पीठ भी संवेदनशील होती है। इसलिए फोरप्ले के दौरान आपको अपनी पार्टनर की पीठ को प्यार से उंगलियों से सहलाते रहना चाहिए। ऐसा करने से आप उसे सेक्स के लिए जल्दी उत्तेजित कर सकते हैं। 

6) किसिंग के मामले में रहें सतर्क

सेक्स के मामले में किसिंग का सबसे रोल है। और आपको पता होना चाहिए कि यह अच्छी तरह से कैसे किया जाता है। ध्यान रहे कि किसिंग के दौरान आपको ज्यादा लार नहीं निकालनी चाहिए, ऐसा करने से आपकी पार्टनर का मूड ऑफ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- लड़का हो या लड़की, ओरल सेक्स से दोनों को हो सकते हैं ये रोग

7) धीरे-धीरे उतारें कपड़ें

इस मामले में आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में काम बिगड़ने के चांस ज्यादा होते हैं। जल्दबाजी का साफ तौर पर यह संकेत जाता है कि आप केवल सेक्स में रूचि रखते हैं. आपकी इस हरकत से उसका मूड ऑफ हो सकता है इसलिए इस मामले में आपको धीमी गति से काम लेना चाहिए।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब