लाइव न्यूज़ :

'राहुल जी, आपका तो माइक बंद किया लेकिन मुझे तो बैठने के लिए सीट तक नहीं दी', फिर छलका राजेंद्र गुढ़ा का दर्द

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 26, 2023 17:33 IST

राजस्थान विधानसभा से जबरदस्ती निकाले गए गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अब सीधे राहुल गांधी का नाम लेकर अपना दर्द बयां किया है। गुढ़ा ने कहा है कि मुझे मंत्री पद से तो बर्खास्त किया ही है लेकिन अब तक ये नहीं बताया कि विधानसभा में मुझे बैठना कहां है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक ये नहीं बताया कि विधानसभा में मुझे बैठना कहां है - राजेंद्र गुढ़ा राहुल गांधी का नाम लेकर अपना दर्द बयां कियाकहा- मुझे तो बैठने के लिए तक सीट नहीं दी

जयपुर: राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा का दर्द एक बार फिर छलका है। राजस्थान विधानसभा से जबरदस्ती निकाले गए गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री ने अब सीधे राहुल गांधी का नाम लेकर अपना दर्द बयां किया है। गुढ़ा ने कहा है कि मुझे मंत्री पद से तो बर्खास्त किया ही है लेकिन अब तक ये नहीं बताया कि विधानसभा में मुझे बैठना कहां है।

उदयपुर में राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, "राहुल गांधी जी बोलते हैं, 'मेरा माइक बंद कर दिया', 'मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया'। राहुल जी, आपका तो माइक बंद किया लेकिन मुझे तो बैठने के लिए तक सीट नहीं दी। मुझे मंत्री पद से बर्खास्त कर यह तक नहीं बताया कि मुझे बैठना कहां है।"

इससे पहले  पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि  गहलोत सरकार में बैठे लोगों के कारण राज्य में अपराध बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में रैली करने और जनता के बीच जाने की घोषणा करते हुए गुढ़ा ने कहा कि पूरे मंत्रिपरिषद का नार्को टेस्ट होना चाहिए। आरोपी सरकार में बैठे हैं और उनकी वजह से राजस्थान महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार में नंबर 1 बन गया है। मुझे विधानसभा में बोलने के  अधिकार, राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अन्य अत्याचार का विरोध करने पर बर्खास्त किया गया।

बता दें कि गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा किया था। गुढ़ा ने कहा था कि हमें मणिपुर की चिंता छोड़कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत ने एक पत्र लिखकर राज्यपाल कलराज मिश्र से गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा कर दी। फिर  राजेंद्र गुढ़ा मंत्री से पूर्व मंत्री हो गए।

विधानसभा में  राजेंद्र गुढ़ा एक लाल डायरी लेकर आए थे जिसके बारे में उनका दावा है कि उसमें विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़ी जानकारी थी। गुढ़ा जब अध्यक्ष की कुर्सी के करीब पहुंचे तो कांग्रेस विधायकों के साथ धक्का मुक्की हुई। हंगामे के बाद मार्शलों ने गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा से बाहर कर दिया था।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र गुढ़ा का कहना है कि इस लाल डायरी में विधायकों की खरीद फरोख्त का हिसाब था और सीएम अशोक गहलोत ने ही उनसे ये डायरी लाने को कहा था और इसे जलाने का आदेश दिया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीअशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा