लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Election 2023: पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, किशन लाल गुर्जर, पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन और कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2023 17:27 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि ‘‘अधिक से अधिक लोग’’ भाजपा के प्रति विश्वास दिखा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ ‘‘बढ़ते’’ अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला किया।इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायकों और एक सेवानिवृत्त राज्य पुलिस प्रमुख सहित 16 लोग शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि ‘‘अधिक से अधिक लोग’’ भाजपा के प्रति विश्वास दिखा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने राज्य में महिलाओं के खिलाफ ‘‘बढ़ते’’ अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला किया। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन, कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी आदि पार्टी में शामिल हुए हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। कई लोग पहले भी पार्टी में शामिल हुए थे और यह भविष्य में भी जारी रहेगा क्योंकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास दिखा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, परीक्षा पत्र लीक, किसानों की जमीन की नीलामी सहित कई मुद्दों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है और इन्हीं कारणों से ये लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार को स्मार्टफोन बांटकर महिलाओं को खुश करने के बजाय उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में राज्य की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटने की योजना शुरू की है जिसके पहले चरण में 40 लाख स्मार्टफोन दिए जाने है।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा