लाइव न्यूज़ :

Udhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 20, 2026 14:02 IST

Udhampur: उन्होंने बताया कि तेज मोड़ पर ड्राइवर का शायद कंट्रोल खो गया होगा। गाड़ी एक पैरापेट से टकराई और खाई में लुढ़क गई।गाड़ी ओवरलोड थी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

Open in App

Udhampur: उधमपुर जिले के रामनगर कस्बे में एक बस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य जख्मी हैं। अधिकारियों ने इस हाइसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को उधमपुर जिले के रामनगर के कागोर्ट गांव में एक पैसेंजर बस के सड़क से फिसल जाने से कम से कम उन्नीस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, पुलिस, रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर बहुत तीखा मोड़ है। उन्होंने बताया कि तेज मोड़ पर ड्राइवर का शायद कंट्रोल खो गया होगा। गाड़ी एक पैरापेट से टकराई और खाई में लुढ़क गई।गाड़ी ओवरलोड थी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे में हुई मौतों के बारे में सुनकर दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिवार वालों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का भी ऐलान किया।

केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस दुखद सड़क हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और बचाव और लोगों को निकालने का काम चल रहा है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। मैं और मेरा आफिस लगातार संपर्क में हैं।

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें हिम्मत दे। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और हेल्थ डिपार्टमेंट को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर जरूरी मदद दी जा रही है।

टॅग्स :Udhampurजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम