Assembly Elections 2023: "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं", राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में कलह की खबरों को किया खारिज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 16, 2023 12:46 PM2023-11-16T12:46:01+5:302023-11-16T12:49:24+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान कांग्रेस में चल रही कलह और गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।

Assembly Elections 2023: "We are not only seen together but also united", Rahul Gandhi dismisses reports of discord in Rajasthan Congress | Assembly Elections 2023: "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं", राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में कलह की खबरों को किया खारिज

एएनआई

Highlightsराहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में कलह और गुटबाजी की खबरों को किया खारिज उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा हैराहुल गांधी ने यह बात अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मौजूदगी में की

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान कांग्रेस में चल रही कलह और गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। राहुल गांधी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ दिखे और उन्होंने कहा कि "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि हम एकजुट भी हैं।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांघी गुरुवार को जयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं। हम एक साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीत रही है।"

राहुल गांधी का पार्टी के लिए दिया एकजुटता का संदेश उस वक्त में आया है, जब मीडिया हलकों में खबरें चल रही हैं कि राजस्थान कांग्रेस सदस्यों के नेताओं में अंरूनी कलह और गुटबाजी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का बी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच भी नये सिरे से विवाद शुरू हो गया है।

ऐसे माहौल में राहुल गांघी का राजस्थान दौरा पार्टी के भीतर गुटबाजी की खबरों को खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है। राजस्थान में 25 नवंबर को होने मतदान होना है और कांग्रेस दावा कर रही है कि वो फिर से सत्ता में वापसी कर रही है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के भीतर फूट की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि सभी नेता एक साथ मिलकर पार्टी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "ऐसी कहानी फैलाई जा रही है कि राजस्थान में कांग्रेस के भीतर कोई एकता नहीं है। हालांकि, मैं दावा कर सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी पहले की तरह एकजुट है। हमारे सभी नेता एक साथ खड़े हैं और भाजपा की हार सुनिश्चित करने और वापसी सुनिश्चित करने के सामान्य उद्देश्य के साथ लड़ रहे हैं।"

मालूम हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Web Title: Assembly Elections 2023: "We are not only seen together but also united", Rahul Gandhi dismisses reports of discord in Rajasthan Congress

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे