लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कल होंगे कोर्ट में पेश, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 9, 2023 23:07 IST

बता दें कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के गिरफ्तारी से पहले भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी कांग्रेस के नेता है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को गिरफ्तार किया गया है।विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में सोनी की गिरफ्तारी हुई है। सोनी से पहले कई और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

चंड़ीगढ़: पंजाब विजिलेंस (Punjab Vigilance) ने राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए है। सोनी पंजाबकांग्रेस के बड़े नेता हैं और उन पर स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने कै आरोप लगा है जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

ऐसे में सोनी को अब 10 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के आदेश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सोनी के गिरफ्तारी हुई है। सोनी के खिलाफ पंजाब के अमृसर में एफआईआर दर्ज की गई है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी पर साल 2016 से 2022 के बीच आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में बोलते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया है कि कांग्रेस नेता सोनी के खिलाफ अमृतसर के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एफआईआर 10 अक्टूबर की दर्ज की गई है। 

उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी जबकि उनका खर्च 12.48 करोड़ था। 

मान सरकार की कांग्रेस नेताओं पर जारी है कार्रवाई

सोनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला था। यही नहीं वे कैप्टन की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। बता दें कि सोनी अमृतसर से पांच बार चुनाव जीत भी चुके है। 

गौर करने वाली बात यह है कि केवल सोनी ही नहीं है जिन पर कार्रवाई की गई है बल्कि इससे पहले भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा पर भी कार्रवाई हुई है और ये सभी कांग्रेस नेता फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।  

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पंजाब अधिक खबरें

पंजाबPunjab: नशा पदार्थ तस्करी मामले में 'आप' सांसद ने उठाई आवाज, लोकसभा स्थगन का दिया नोटिस

पंजाबPunjab: सीएम भगवंत मान ने 700 से ज्यादा नौजवानों को बाटें नियुक्ति पत्र, देखें

पंजाबपंजाब: लुधियाना में फ्लाईओवर पर तेल से भरे टैंकर में लगी आग, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

पंजाबPunjab Cabinet Reshuffle: सीएम मान ने किया विभागों में फेरबदल, मंत्री हेयर से चार अहम विभाग लिया वापस, इन मंत्री को किया आवंटित, जानें वजह

पंजाबपंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, 12710 संविदा शिक्षकों को नियमित किया, सरकारी विद्यालयों के 20000 छात्रों के लिए बस सेवा शुरू