लाइव न्यूज़ :

2019 में देश को नया प्रधानमंत्री देने की लड़ाई लड़ेंगे युवा: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: August 28, 2018 22:46 IST

पिछली सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण में भेदभाव किये जाने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि इससे बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। मैं कह रहा हूं कि जिन बच्चों को हमने लैपटॉप दिये, वर्तमान सरकार उन सबसे वापस ले लें। गिन ले, जांच कर ले, सचाई सामने आ जाए, उसके बाद फिर बांट दे।

Open in App

लखनऊ, 28 अगस्त:समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि देश चाहता है कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री बने, इसलिये नौजवानों की लड़ाई देश को नया प्रधानमंत्री देने की होगी, ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके।

अखिलेश ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। ना सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश की जनता महंगाई का सामना कर रही है। नौजवानों ने बेरोजगारी देख ली है, किसानों को धोखा मिला है, व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी से परेशान हैं।

देश चाहता है कि नया प्रधानमंत्री बने, इसलिये नौजवानों की लड़ाई देश को नया प्रधानमंत्री देने की होगी, ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके।

भाजपा पर देश को असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि "भ्रमित करने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है। झूठ फैलाना, साजिश करना, लोगों के बीच नफरत फैलाना, इसमें उन्हीं को डिग्री हासिल है। वे बेहद पेशेवर लोग हैं। सवाल यह है कि आखिर गरीबी, बेरोजगारी पर कोई बात क्यों नहीं हो रही है।

भाजपा ने 2014 के चुनाव में जो वादे किये, उन पर अमल के बारे में कोई बात क्यों नहीं की जा रही है।" 

अखिलेश ने कहा " प्रदेश के किसान अब भी सरकार द्वारा कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। महोबा और हमीरपुर में अभी-अभी किसानों ने आत्महत्या की है।

नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। यह सरकार नौकरी दे भी नहीं पाएगी। याद कीजिये भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनते ही कहा कि पिछली सरकार ने तो कानून-व्यवस्था के नाम पर कुछ किया ही नहीं। लाखों लाख खाली पद हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि पुलिसकर्मियों के वे खाली पद कब भरे जाएंगे।" 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हमने 11 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे थे। हम सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में बिना भेदभाव के सभी बच्चों को लैपटॉप बांटने का वादा किया था।

इस सरकार का पहला और दूसरा बजट पेश हो चुका और अनुपूरक बजट भी निकल गये लेकिन छात्र अब भी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं।

पिछली सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण में भेदभाव किये जाने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि इससे बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। मैं कह रहा हूं कि जिन बच्चों को हमने लैपटॉप दिये, वर्तमान सरकार उन सबसे वापस ले लें। गिन ले, जांच कर ले, सचाई सामने आ जाए, उसके बाद फिर बांट दे। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया