लाइव न्यूज़ :

'साउथ के त्योहार कहां हैं?', पीएम मोदी के किए त्योहारों के जिक्र पर कार्ति चिदंबरम का सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: June 30, 2020 21:05 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने देश को संबोधित करते हुए मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने का ऐलान किया।कार्ति चिदंबरम ने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ उत्तर भारत के त्योहारों का ही जिक्र किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। इसके साथ उन्होंने कई त्योहरों का भी जिक्र किया।

इन्हीं त्योहारों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदबंरम के बेटे और तमिलनाडु के शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बीजेपी के लिए सिर्फ हिंदी/हिंदू और उत्तर भारत का महत्व है। साउथ इंडिया कहा है?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ये घोषणा की और कहा कि इस योजना के विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दिया जाए तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।

अन्न योजना का विस्तार मोदी सरकार की गरीबों के प्रति कटिबद्धता का परिचायक: नड्डा

‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का नवम्बर तक विस्तार किए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को ‘‘दूरदर्शी’’ बताते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि यह कदम गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता को दर्शाता है।

नड्डा ने योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘देश के 80 करोड़ गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच महीनों तक जारी रखने का प्रधानमंत्री का दूरदर्शी निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है, जो गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कार्ति चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा