लाइव न्यूज़ :

हमने गैर गुजरातियों की सुरक्षा के कदम उठाए, कांग्रेस बिगाड़ रही माहौल': सीएम रुपाणी

By भाषा | Updated: October 15, 2018 18:24 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में आज पूरी स्थिति नियंत्रण में है । गुजरात में बसे हुए गैर गुजराती उसी तरह हैं, जिस तरह दूध में शक्कर मिल जाती है ... उसी तरह सब लोग वहां पर रह रहे हैं।

Open in App

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने प्रदेश में उत्तर भारतीयों पर हमले को कांग्रेस की सुनियोजित साजिश करार देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी सरकार गैर गुजरातियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और अब वहां हालात नियंत्रण में हैं।

रूपाणी ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'यह कांग्रेस विधायक की सुनियोजित साजिश थी। चार राज्यों के चुनाव आने वाले हैं और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण होना है.... इसलिए कांग्रेस ने गड़बड़ी फैलाने का प्रयास किया लेकिन गुजरात सरकार ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। आज पूरी स्थिति नियंत्रण में है।' 

उन्होंने कहा, '700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 50 से अधिक कांग्रेसी हैं। सौ से अधिक लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फैला रहे थे। उनमें भी कई कांग्रेसी थे।'

रूपाणी ने कहा कि गुजरात में आज पूरी स्थिति नियंत्रण में है । गुजरात में बसे हुए गैर गुजराती उसी तरह हैं, जिस तरह दूध में शक्कर मिल जाती है ... उसी तरह सब लोग वहां पर रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने उसी वक्त कड़े से कड़े कदम उठाये। गुजरात में पिछले कई दिनों से कोई घटना नहीं हुई है। गुजरात का जनजीवन सामान्य है । सरकार की तरफ से सबको पूरी सुरक्षा दी जा रही है । 

उन्होंने कहा कि भड़काउ भाषण देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वो (विधायक) कांग्रेस के बिहार प्रभारी हैं और बिहारियों को निकालने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इन विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए ।

यह कहे जाने पर कि एक ओर तो कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में उन्हें काले झंडे दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर आपका कहना है कि गुजरात में गड़बड़ी कांग्रेस ने ही फैलायी, रूपाणी ने कहा कि ये चोरी और सीनाजोरी की बात है। उलटे चोर कोतवाल को दंडित करने के लिए निकले हैं।

योगी ने गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का रूपाणी का आमंत्रण स्वीकार करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं