लाइव न्यूज़ :

विरोध कर रहे नेताओं से मिलकर बोले वेंकैया नायडू- सदन की चर्चा में लें हिस्सा, विपक्ष ने रखी तीन मांगें

By अनुराग आनंद | Updated: September 22, 2020 11:22 IST

कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीन महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं कि पहली मांग है कि सरकार एक नया बिल लाए जिसमें यह बात सुनिश्चित की जाए कि कोई भी प्राइवेट कंपनी MSP के नीचे किसानों से कोई उपज नहीं खरीद सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश की तारीफ की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी।

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विरोध कर रहे विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान नायडू ने सभी नेताओं से सदन की चर्चा में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

वहीं, विपक्षी दल के नेता अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। विपक्ष का कहना है कि राज्यसभा चेयरमैन एम वेंकैया नायडू 8 सांसदों को निलंबित करने के फैसला को तुरंत वापस लें। 

बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब तक इन सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता है, विपक्ष राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा। रविवार के हंगामे के बाद से आठ सासंदों को निलंबित कर दिया गया था, जो कल दिन से ही संसद परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीन महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं-

कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीन महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं कि पहली मांग है कि सरकार एक नया बिल लाए जिसमें यह बात सुनिश्चित की जाए कि कोई भी प्राइवेट कंपनी MSP के नीचे किसानों से कोई उपज नहीं खरीद सकती हैं।

हमारी दूसरी मांग है कि स्वामीनाथन फार्मूला के तहत MSP देश में तय हो। हमारी तीसरी मांग है कि भारत सरकार राज्य सरकार या फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यह सुनिश्चित करें कि किसानों से निर्धारित MSP की रेट पर ही है उनकी उपज खरीदी जाए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश की तारीफ की है-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि 'हरिवंश जी उन लोगों के लिए चाय लेकर गए जिन्होंने उनपर हमला किया और अपमानित किया। यह उनकी महानता को दिखाता है।'

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी। आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर किसी ने देखा कि दो दिन पहले लोकतंत्र के मंदिर में उनको किस प्रकार अपमानित किया गया, उन पर हमला किया गया और फिर वही लोग उनके खिलाफ धरने पर भी बैठ गए। लेकिन, आपको आनंद होगा कि आज हरिवंश जी ने उन्हीं लोगों को सवेरे-सवेरे अपने घर से चाय ले जाकर पिलाई।

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूकांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा