लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सपा-बसपा गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं, कांग्रेस के भी शामिल होने की संभावना

By भाषा | Updated: December 20, 2018 05:29 IST

बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबरः बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा ने कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन को अंतिम रूप देने पर दोनों दलों के बीच फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुयी है। मिश्रा ने कांग्रेस के बिना ही सपा बसपा गठबंधन को दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुये बुधवार को कहा ‘‘ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस बारे में फिलहाल कोई चर्चा भी नहीं हुयी है।’’ 

मिश्रा ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस की गैरमौजूदगी वाले सपा बसपा गठबंधन से जुड़ी खबरों की सच्चाई के सवाल पर संवाददाताओं को बताया ‘‘यह कभी सच नहीं हो सकता है, ऐसा कुछ नहीं हुआ है।’’ 

उल्लेखनीय है कि इससे जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्टों में सपा और बसपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर सहमति कायम होने के हवाले से गठबंधन की औपचारिक घोषणा अगले साल 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर किये जाने की बात कही गयी है। मिश्रा ने इन खबरों को खारिज करते हुये कहा ‘‘जन्मदिन ऐसे नहीं मनाये जाते हैं। तथ्यात्मक रूप से यह गलत है।’’ 

इस बीच सपा ने भी गठबंधन को अंतिम रूप देने की बात को खारिज किया है। सपा प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने कहा ‘‘सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक सार्वजनिक मंच पर गठबंधन के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा था कि इस दिशा में दोनों दल जनता की भावनाओं को समझते हुये गंभीर रूप से प्रयासरत हैं लेकिन इसे अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लगेगा।’’ 

तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोई भी रिपोर्ट सच्चाई से रहित है जिसका कोई आधार नहीं है। बसपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की गैरमौजूदगी वाले सपा बसपा गठबंधन को अमलीजामा पहनाने की बात को फिलहाल काल्पनिक बताते हुये कहा ‘‘दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। गठबंधन अवश्य होगा लेकिन अभी यह कहना मुमकिन नहीं है कि इसका स्वरूप क्या होगा।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव