लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में गायों को लेकर राजनीति, प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: December 21, 2020 20:18 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गौवंश की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से आग्रह किया कि वह गौवंश की इस दुर्दशा को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई ‘गोधन न्याय योजना’ से प्रेरणा लें।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र लिखा और आरोप लगाया कि राज्य में खोली गई गौशालाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं।ललितपुर के सौजना से आई गौमाता के शवों की तस्वीरों को देखकर मन विचलित हो गया है।भ्रष्ट अफसर व गौशाला संचालक पूर्णतः भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में भाजपा से दो -दो हाथ करने के लिये कांग्रेस ने हिन्दू कार्ड खेलने की भाजपा की रणनीति से ही जबाब देने का फैसला किया है।

इसके संकेत आज उस समय मिले जब राज्य की प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी ने गायों का मुद्दा उठा कर योगी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने योगी के नाम लिखे पत्र में लिखा " गौमाता के शवों की तस्वीर देख कर मन विचलित है,गायों की भलाई के नाम पर गौ वंश की दुर्दशा की जा रही है। "

गायों को लेकर राजनीति करने वाली भाजपा को कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले ही जबाब दे चुकी है, प्रियंका भी उसी रास्ते पर चल कर योगी सरकार पर हमलावर हैं। प्रियंका ने छत्तीसगढ़ सरकार की गौधन न्याय योजना का उदाहरण दे कर योगी आदित्यनाथ को उसका अनुसरण करने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार समूचे प्रदेश में गौधन को ले कर करोड़ों की रकम विज्ञापन पर खर्च कर चुकी है ,इतना ही नहीं गायों को हिन्दू धर्म से जोड़ कर प्रदेश में राजनीति का धूर्वीकरण करने में जुटी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने साफ़ किया कि 2022 में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को उसी रणनीति से जबाब देगी। 

उनका साफ़ कहना था कि कांग्रेस वोटों का ध्रुवीकरण तो नहीं करेगी लेकिन भाजपा के ध्रुवीकरण की चाल को नाकाम करने के लिये हर वह कदम उठाये गी कि हिन्दू मतदाता अन्य समुदायों से अलग होने की बात न सोच सके ,उनका इशारा नरम हिन्दुवाद की तरफ था जो कांग्रेस का नया राजनैतिक हथियार होगा। 

प्रियंका के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना में गौवंश संवर्धन, खेती बाड़ी को दुरुस्त करने, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने, नदी-नालों को पुनर्जीवित करने, आवारा पशुओं की देखभाल, जैविक खाद बनाने इत्यादि के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने दो रुपए किलो गोबर खरीदने की शुरुआत की है।

अभी हर महीने औसतन 15 करोड़ रुपए का गोबर खरीदा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने योगी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ आप भी गौवंश की सुरक्षा और भलाई चाहते हैं इसीलिए मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं। मैं समझती हूं कि इन बातों से आपको अवगत कराना धार्मिक और नैतिक आधार पर मेरी ज़िम्मेदारी बनती है।’’ 

टॅग्स :गायउत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा