लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती पर घोसी नवनिर्माण मंच ने किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 03:56 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय का जन्म सेमरी जमालपुर में हुआ था। उनके द्वारा किए गए कार्यों से मऊ की विश्वव्यापी पहचान बनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया।आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करेंगे।

मऊः पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती पर घोसी नवनिर्माण मंच ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर घोसी नवनिर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने उन्हें याद करते हुए कहा कि कल्पनाथ राय एक महान नेता और समाज सेवक थे। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही बद्री नाथ ने मऊ की जनता के समक्ष घोसी नव निर्माण मंच की प्रतिबद्धता जाहिर की। बद्रीनाथ ने आगे कहा कि कल्पनाथ राय ने अपने जीवनकाल में गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने हमेशा समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करेंगे और उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय का जन्म सेमरी जमालपुर में हुआ था। उनके द्वारा किए गए कार्यों से मऊ की विश्वव्यापी पहचान बनी थी।

उन्होंने देश को नई दिशा देने में अहम योगदान दिया। उन्होंने मऊ को विकास की बुलंदी पर पहुंचाने का सपना देखा था और सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते थे। बद्रीनाथ ने कहा कि कल्पनाथ राय जी के सपने को पूरा करने के लिए मऊ के हर जाति, हर धर्म, हर व्यक्ति को एकजूट होना होगा ।

कल्पनाथ राय जी ने मऊ को छोटा लखनऊ बनाने का सपना देखा था । उन्होंने खूब कार्य किया लेकिन उनके निधन के बाद यहां बाहरी नेता  आ गए और हमारे लोगों को बाटकर राज करने लगे हैं । सच कहें तो यहां के संसाधनों पर बाहरी नेताओं ने दोहन करना शुरू कर दिया है। श्रद्धेय कल्पनाथ राय जी के सपने को पूरा करने के लिए हमें एकजूट होकर आगे बढ़ना होगा।

टॅग्स :मऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा