लाइव न्यूज़ :

विधायक/विधान परिषद सदस्य नहीं रहते हुए भी मुख्यमंत्री बनेंगे उद्धव ठाकरे, शरद पवार के साथ इन लोगों के कतार में शामिल

By भाषा | Updated: November 28, 2019 15:33 IST

संविधान के प्रावधानों के अनुसार कोई नेता यदि विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है तो उसे पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देवसंतदादा पाटील एक सांसद के तौर पर इस्तीफा देने के बाद फरवरी 1983 में मुख्यमंत्री बने थे।अंतुले, निलंगेकर पाटील और शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 28 नवंबर की शाम महाराष्ट्र में उन सात नेताओं की जमात में शामिल हो जायेंगे जो विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं रहते हुए भी मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस नेता ए आर अंतुले, वसंतदादा पाटील, शिवाजीराव निलंगेकर पाटील, शंकरराव चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण उन नेताओं में शामिल हैं जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त राज्य विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं थे।

तत्कालीन कांग्रेस नेता एवं मौजूदा एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम भी इन्हीं नेताओं में शुमार है। ठाकरे (59) यहां बृहस्पतिवार शाम को शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के साथ ऐसे आठवें नेता बन जायेंगे। जून 1980 में मुख्यमंत्री बनने वाले अंतुले राज्य में ऐसे पहले नेता थे।

वसंतदादा पाटील एक सांसद के तौर पर इस्तीफा देने के बाद फरवरी 1983 में मुख्यमंत्री बने थे। निलंगेकर पाटील जून 1985 में मुख्यमंत्री बने थे जबकि शंकरराव चव्हाण जो उस वक्त केंद्रीय मंत्री थे, मार्च 1986 में राज्य के शीर्ष पद पर आसीन हुए थे। नरसिंह राव सरकार में पवार तब रक्षा मंत्री थे लेकिन मुंबई में दंगे के बाद सुधाकरराव नाईक के इस पद से हटने के बाद मार्च 1993 में पवार का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आया था।

इसी तरह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में पृथ्वीराज चव्हाण मंत्री थे लेकिन वह भी अशोक चव्हाण की जगह नवंबर 2010 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। अंतुले, निलंगेकर पाटील और शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। अन्य चार नेताओं ने विधान परिषद का सदस्य बनकर संवैधानिक प्रावधान को पूरा किया था। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा