लाइव न्यूज़ :

उदयनराजे भोसले को प्रमाण देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैंः संजय राउत

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:27 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार “जाणता राजा” (बुद्धिमान राजा) हैं क्योंकि महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें यह शीर्षक दिया है। एक पुरस्कार समारोह के दौरान यहां मीडिया समूह को दिये साक्षात्कार में शिवसेना नेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने 1993 में मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से एक बार मुलाकात की थी और उसे “फटकार” लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को भी सलाह दी कि कांग्रेस नेता को पार्टी दफ्तर में “15 घंटे” बिताने चाहिए। महाराष्ट्र में पिछले साल राउत की पार्टी ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को इस बात का प्रमाण देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं और इस बात पर जोर दिया कि मराठा राजा पर किसी का मालिकाना अधिकार नहीं है।

राउत ने यह भी कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार “जाणता राजा” (बुद्धिमान राजा) हैं क्योंकि महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें यह शीर्षक दिया है। एक पुरस्कार समारोह के दौरान यहां मीडिया समूह को दिये साक्षात्कार में शिवसेना नेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने 1993 में मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से एक बार मुलाकात की थी और उसे “फटकार” लगाई थी।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को भी सलाह दी कि कांग्रेस नेता को पार्टी दफ्तर में “15 घंटे” बिताने चाहिए। महाराष्ट्र में पिछले साल राउत की पार्टी ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है और कहा कि क्या बोलना है यह भोंसले का अधिकार है क्योंकि वह अब भाजपा में हैं और एक विपक्षी नेता के तौर पर अपनी राय रख रहे हैं।

भाजपा नेता जय भगवान गोयल द्वारा लिखी गई किताब “आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी” को लेकर उठे विवाद के बीच भोंसले ने मंगलवार को कहा था, “हर बार यह कहा जाता है कि वंशजों से पूछिए। शिवसेना की जब स्थापना हुई थी तब शब्द ‘शिव’ का इस्तेमाल किया गया, क्या आप आए थे और वंशजों से पूछा था?”

भोंसले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, “उन्हें यह साक्ष्य देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं।” राउत ने कहा कि शिवाजी महाराज को “भगवान माना जाता है” और कोई भगवान के पास नहीं जाता और पूजा करने से पहले उन्हें बताता नहीं है। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “शिवाजी महाराज पर किसी का मालिकाना हक नहीं है।” 

टॅग्स :मुंबईनरेंद्र मोदीशिवजी जयंतीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनासंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा