लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस और मानिक सरकार पर निशाना, बोले- दिल्ली में दोस्ती, त्रिपुरा में कुश्ती?

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 15, 2018 17:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में अपनी पार्टी बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और त्रिपुरा की मानिक सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App

अगरतला (15 फरवरी): त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति काफी गरमाई हुई है। लोगों को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी अगरतला में अपनी पार्टी बीजेपी की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और त्रिपुरा की मानिक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मानिक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'तुम्हारा खेल अब तक चल रहा था क्यूंकि तुम पर दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार की कृपा रहती थी, और यहां कांग्रेस चुनाव लड़ने का नाटक कर रही है। दिल्ली में दोस्ती और त्रिपुरा में कुश्ती?' उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने त्रिपुरा के विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया लेकिन यहां की वामपंथी सरकार ने इसका इस्तेमाल भी नहीं किया। वे केवल 'गुलाब घाटी' जैसे घोटाले में दिलचस्पी रखते थे।पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली में कम्युनिस्ट रोजगार के लिए रैलियां करते हैं और वेतन के लिए नारे देते हैं और यहां 20 साल त्रिपुरा की सरकार है। त्रिपुरा के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती? कम्युनिस्टों को गरीब और मजदूरों के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। यह उनका दोहरा मानदंड है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अभी स्वास्थ्य नें बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। जो दवाइयां 150 में मिलती हैं 15 रु में मिलने का ओर कदम बढ़ाया गया। पीएम ने कहा कि मैं राज्य सरकार ने निवेदन करता हूं कि वह नई हेल्थ पॉलिसी बनाएं।देश में सबसे ज्यादा जय हिंद अरुणाचल प्रदेश में सुनने को मिलता है। 

बता दें कि, 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान 18 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती तीन मार्च को मेघालय और नगालैंड के साथ ही होगी। इससे पहेल 8 फरवरी को  त्रिपुरा के सोनामुरा में पीएम चुनावी रैली का आगाज कर चुके हैं। इस रैली में उन्होंने माणिक सरकार पर जमकर जुबानी हमला भी किया था। ऐसे में आज एक बार फिर से सभी की निगाहें की पीएम के संबोधन पर होंगी कि इस बार वह जनता को रैली में किस तरह से संबोधित करेंगे।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीमाणिक सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा