लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा-बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है, क्योंकि नीतीशे कुमार है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2018 17:13 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के वैशाली में एक और बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या. "बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है, अपराधियों का लहर है, व्यापारियों पर कहर है, क्योंकि नीतीशे कुमार है." 

Open in App

बिहार सरकार के लाख दावों के बावजूद अपराधियों में कानून का भय होता नही दिख रहा  है. मंगलवार देर रात हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. तो वहीं अररिया में एक अंडा कारोबारी को गोली मार दी. घटना के बाद राजद और कांग्रेस ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के वैशाली में एक और बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या. "बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है, अपराधियों का लहर है, व्यापारियों पर कहर है, क्योंकि नीतीशे कुमार है." 

तेजस्वी ने एक और ट्वीट कर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था आसीयू में है. अपराधियों ने व्यवस्था को अपने जूते की नोक पर रखा हुआ है. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपराधियों के आगे हाथ-पांव जोडकर गिड़गिड़ा रहे है. नीतीश जी ने राजधर्म नागपुर में गिरवी रख थानों को गुंडे-मवालियों के हाथों नीलाम कर दिया है. जनता त्रस्त है. 

वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने रीट्वीट किया है कि बिहार में कानून व्यवस्था नहीं बची है. अपराधी बेखौफ हैं और सरकार सिर्फ बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही. 

यहां बता दें कि मंगलवार देर रात हाजीपुर के सर्किट हाउस के पास बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, अररिया के फारबिसगंज में अपराधियों ने एक अंडा व्यवसायी को घर में घुसकर गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर कर दिया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा