लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से की ये खास अपील, साथ ही सदन में तैयारी के साथ जाने को कहा

By भाषा | Updated: August 10, 2020 05:05 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधायकों से कहा कि जिस तरह की एकजुटता अब तक दिखाई है उसी तरह की एकजुटता आपको सदन में भी दिखानी है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने विधायकों से ऐसी ही एकजुटता विधानसभा में भी दिखाने को कहा है।गहलोत ने कहा कि यह लड़ाई हम जीतने जा रहे हैं और साढे़ तीन साल के बाद चुनाव में भी जीतेंगे।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विधायकों से ऐसी ही एकजुटता विधानसभा में भी दिखाने को कहा है जैसी की अब तक उन्होंने दिखाई है। जैसलमेर के रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक दल और समर्थक दलों की बैठक को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘हम सब लोकतंत्र के योद्धा हैं। यह लड़ाई हम जीतने जा रहे हैं और साढे़ तीन साल के बाद चुनाव में भी जीतेंगे।’’

उन्होंने विधायकों से कहा कि जिस तरह की एकजुटता अब तक दिखाई है उसी तरह की एकजुटता आपको सदन में भी दिखानी है। उन्होंने विधायकों से सदन में तैयारी के साथ जाने को कहा है और उसके बाद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जन कल्याण कार्यो की एक सूची पेश करने को कहा है ताकि सरकार उन पर काम कर सके।

उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल और राज्य में कोरोना वायरस संकट के कारण पैदा हालात से बखूबी निपटने का विश्वास व्यक्त किया। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस का आजादी के पहले और बाद में संघर्ष का इतिहास रहा है। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने के लिये अन्य पार्टियों के विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बैठक में मौजूद थे।

विधानसभा सत्र की तिथि पास आने पर राजनीति हो गई है तेज

14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही हैं, वैसे वैसे राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों में गहमागहमी बढ़ गई है। एक ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से जैसलमेर पहुंच कर विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की रणनीति और सियासी हालातों पर अपनी टीम से चर्चा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी गुजरात भेजे अपने सभी विधायकों को फिर से जयपुर वापस बुला लिया है। अब सभी भाजपा विधायक जयपुर के होटल में एक साथ रहेंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया