हरियाणा में कांग्रेस को झटका, अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह

By भाषा | Published: October 9, 2019 07:36 PM2019-10-09T19:36:57+5:302019-10-09T19:36:57+5:30

उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में उनकी कद्र नहीं की गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये रैली करने वाले थे, इससे कुछ ही देर पहले सिंह महम में भाजपा में शामिल हुए।

Shock to Congress in Haryana; Former Finance Minister Sampat Singh joined BJP in Amit Shah's presence | हरियाणा में कांग्रेस को झटका, अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह

वह आगामी विधानसभा चुनाव में नलवा विधानसभा सीट से टिकट पाने के इच्छुक थे।

Highlightsइनेलो की तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री रहे सिंह इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2009 में हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में लाने में दिये गए योगदान के लिए उनकी कद्र नहीं की गई।

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले संपत सिंह बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। सिंह ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ छोड़ दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में उनकी कद्र नहीं की गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाहहरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये रैली करने वाले थे, इससे कुछ ही देर पहले सिंह महम में भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान शाह के अलावा भाजपा के कई अन्य नेता मौजूद रहे। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री रहे सिंह इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि 2009 में हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में लाने में दिये गए योगदान के लिए उनकी कद्र नहीं की गई।

वह आगामी विधानसभा चुनाव में नलवा विधानसभा सीट से टिकट पाने के इच्छुक थे। कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संकेत दिये थे कि संपत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

Web Title: Shock to Congress in Haryana; Former Finance Minister Sampat Singh joined BJP in Amit Shah's presence

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे