लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: नहीं होगा इस हफ्ते शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, इन दो बड़ी वजहों के कारण टाला गया फैसला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 29, 2020 15:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन तक कोरोना संक्रमण पहुंचने के साथ-साथ राजनीतिक मजबूरी की वजह से टला मंत्रिमंडल विस्तारशपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाना बड़ी वजह, जून के पहले हफ्ते में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ही प्रदेश भाजपा कार्यालय दीन दयाल परिसर में  संवाददाताओं से चर्चा करते हुए इस बात के संकेत दिए थे की लॉकडाउन समाप्ति के पूर्व मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा था 28 अथवा 29 मई को  विस्तार होगा. 

इसी बीच राजभवन तक कोरोना संक्रमण पहुंचने के साथ-साथ शपथ लेने जा रहे मंत्रियों के नामों और संख्या पर सहमति न बन पाने के कारण विस्तार को टाल दिया गया है. ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश राजभवन जहां शपथ समारोह आयोजित होना है वहाँ पर काम करने वाले 7 पर लोगों को  कोरोना  का संक्रमण पाया गया है . 

इससे यह संकट खड़ा हो गया था कि राजभवन में शपथ समारोह कैसे हो. संक्रमण के चलते राज भवन  में प्रवेश लगभग प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके  विकल्प भी तलाशे जा रहे थे कि विस्तार में दूसरी बड़ी मुश्किल मंत्री बनने के इच्छुक राजनेताओं की तरफ़ से है. 

भाजपा अभी सिर्फ 22 से लेकर 24 मंत्री बनाना चाह रही है। वहीं भाजपा अपने पुराने लोगों के साथ ही सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर आए और मंत्री बनने के इच्छुक लोगों की कतार बहुत लंबी है. भाजपा को यह डर सता रहा है कि कहीं इस वजह से मंत्री न बन पाने वाले लोगों  की नाराज़गी के कारण पार्टी के भीतर असंतोष न फैल जाए. 

आने वाले दिनों में राज्य के 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी हैं. ऐसे में असंतोष पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है. इन्हीं दोनों वजहों के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार थोड़ा आगे टाल दिया गया है. बहुत संभव है कि अब विस्तार जून के प्रथम सप्ताह में हो.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा