लाइव न्यूज़ :

शरद यादव का विवादित बयान,फिर मोदी जीते तो मेरी हत्या करवा देंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 06:36 IST

 वरिष्ठ समाजवादी नेता और बिहार के मधेपुरा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शरद यादव ने कहा है कि अगर इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीतते हैं तो वह मुझे जेल में डलवा देंगे

Open in App

 वरिष्ठ समाजवादी नेता और बिहार के मधेपुरा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शरद यादव ने कहा है कि अगर इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीतते हैं तो वह मुझे जेल में डलवा देंगे, नहीं तो मेरी हत्या करवा देंगे. यादव के इस बयान से सियासी हलकों में भूचाल आ गया.

शरद यादव जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लेकिन बाद में आपसी मतभेद के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी और लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) का गठन किया. इसके बाद वह महागठबंधन में शामिल हो गए थे. लेकिन इस बार वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चुनाव चिह्न पर मधेपुरा लोकसभा सीट से मैदान में हैं. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब शरद यादव ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी वह अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहे हैं.

पिछले साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने वसुंधरा राजे पर घटिया तंज कसा था. उन्होंने कहा था, वसुंधरा को अब आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थीं. हमारे मध्यप्रदेश की बेटी हैं. इस बयान पर जब विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई भी पेश की थी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा