लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने पत्रकार से कहा, यहां रिश्तेदार का सवाल कहां से आया? आप जो कह रहे हैं, वह गलत है, नाराज हुए राकांपा अध्यक्ष, माफी मांगने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 18:57 IST

पवार ने कहा, ‘‘हालांकि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह किस तरह का विकास है।’’ तब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि ‘‘न केवल नेता, बल्कि उनके रिश्तेदार भी’’ 20 साल पुरानी पार्टी छोड़ रहे हैं। पत्रकार ने उस्मानाबाद के राकांपा नेता पदम सिंह पाटिल का नाम लिया। पाटिल, पवार के भतीजे अजीत पवार के साले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘रिश्तेदार’ शब्द सुनना पवार को रास नहीं आया और इसके बाद भी संवाददाता के इस सवाल पर अड़े रहने पर राकांपा नेता को गुस्सा आ गया।पवार ने कहा, ‘‘यहां रिश्तेदार का सवाल कहां से आया? आप जो कह रहे हैं, वह गलत है। राजनीति में रिश्तेदारों का सवाल कहां से आया?’’

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार शुक्रवार को उस वक्त नाराज हो गये जब एक पत्रकार ने उनसे इन खबरों के बारे में पूछ लिया कि उनके रिश्तेदार एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पदम सिंह पाटिल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

पार्टी छोड़ने वाले राकांपा नेताओं के लिए ‘रिश्तेदार’ शब्द का इस्तेमाल किये जाने से पवार नाराज हो गये और उन्होंने पत्रकार से माफी मांगने तथा मीडिया ब्रीफिंग से चले जाने को कहा। श्रीरामपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पवार के सामने उनकी पार्टी के कुछ नेताओं के देर-सवेर भाजपा या शिवसेना में शामिल होने का सवाल आया। ये नेता ‘विकास’ के नाम पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘10-15 साल से उनका विकास केवल इसी पार्टी में हुआ था। अब शायद वे और विकास चाहते हैं तथा भाजपा और शिवसेना ने उन्हें यह हासिल करने का कोई रास्ता बता दिया होगा।’’

पवार ने कहा, ‘‘हालांकि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह किस तरह का विकास है।’’ तब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि ‘‘न केवल नेता, बल्कि उनके रिश्तेदार भी’’ 20 साल पुरानी पार्टी छोड़ रहे हैं। पत्रकार ने उस्मानाबाद के राकांपा नेता पदम सिंह पाटिल का नाम लिया। पाटिल, पवार के भतीजे अजीत पवार के साले हैं।

ऐसा लगा कि ‘रिश्तेदार’ शब्द सुनना पवार को रास नहीं आया और इसके बाद भी संवाददाता के इस सवाल पर अड़े रहने पर राकांपा नेता को गुस्सा आ गया। पवार ने कहा, ‘‘यहां रिश्तेदार का सवाल कहां से आया? आप जो कह रहे हैं, वह गलत है। राजनीति में रिश्तेदारों का सवाल कहां से आया?’’

जब पत्रकार ने अपना सवाल विस्तार से समझाने की कोशिश की तो पूर्व केंद्रीय मंत्री उठकर जाने लगे और कहा कि वह और बात नहीं करना चाहते। उन्होंने पत्रकार से माफी मांगने को कहा। पवार ने कहा कि जो लोग शिष्टता का पालन नहीं करते, उन्हें संवाददाता सम्मेलन में नहीं बुलाया जाना चाहिए।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘या तो उन्हें (पत्रकार को) बुलाइए या मुझे बुलाइए।’’ 79 वर्षीय पवार ने आगे सवालों का जवाब देने से मना कर दिया और हाथ जोड़कर पत्रकार से ब्रीफिंग से चले जाने को कहा। दूसरे पत्रकारों के बहुत मनाने पर पवार पत्रकार वार्ता जारी रखने को तैयार हुए और उन्होंने प्रदेश की राजनीति पर पूछे गये सवालों के जवाब दिये। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा