लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व करने से रोकना, पार्टी को नष्ट कर देगा

By भाषा | Updated: August 30, 2020 16:22 IST

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने साप्ताहित स्तंभ रोकटोक में लिखा है, एक गैर गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष होना अच्छा विचार है लेकिन इन 23 में से किसी में भी वह क्षमता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, वृद्धा का क्या किया जाए? यह राहुल गांधी को ही तय करना चाहिए।राउत ने कहा, राहुल गांधी को रोकने की सक्रियता पार्टी के अस्तित्व को ही नष्ट करने वाली सिद्ध होगी

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार (30 अगस्त) को कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व संभालने से रोकना देश की इस पुरानी पार्टी के ‘‘अस्तित्व को ही नष्ट’’ करने वाला सिद्ध होगा। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित अपने साप्ताहित स्तंभ ‘रोकटोक’ में लिखा है कि कांग्रेस में एक ऐसे नेता की कमी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहे। उन्होंने 23 कांग्रेसी नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को ‘‘पूर्णकालिक’’ सक्रिय नेतृत्व को लेकर लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि इन नेताओं को सक्रिय होने से कौन रोक रहा है।

राउत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को रोकने की सक्रियता पार्टी के अस्तित्व को ही नष्ट करने वाली सिद्ध होगी।’’ राउत ने कहा कि एक गैर गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष होना अच्छा विचार है लेकिन इन 23 में से किसी में भी वह क्षमता नहीं है। राउत की पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सत्ता में है।

संजय राउत ने पूर्व कांग्रेस नेताओं द्वारा गठित की गई क्षेत्रीय पार्टियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अभी भी पूरे भारत में मौजूद है, सिर्फ मूल चेहरे पर मुखौटे बदल गए हैं। यदि उन मुखौटों को उतारकर फेंक दिया जाए तो पार्टी देश में एक मजबूत पार्टी के रूप में खड़ी हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत वी एन गाडगिल ने कांग्रेस को कभी भी न मरने वाली एक वृद्धा बताया था। राउत ने कहा, ‘‘वृद्धा का क्या किया जाए? यह राहुल गांधी को ही तय करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा