लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस की पुडुचेरी सरकार गिराने की साजिश मोदी-शाह के इशारे पर किरन बेदी ने रची थी'

By शीलेष शर्मा | Updated: February 22, 2021 18:25 IST

पार्टी प्रभारी ने दावा किया कि कांग्रेस इस रहस्य को जनता के बीच उजागर करेगी और चुनाव जीत कर सत्ता में लौटेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।सरकार गिरने के बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

नयी दिल्ली ,22 फ़रवरी। पुडुचेरी में नारायणसामी सरकार के पतन के बाद दक्षिण भारत में कांग्रेस सत्ता के नक्शे से साफ़ हो गयी है ,इससे पहले मोदी -शाह की जोड़ी कांग्रेस को पूर्वोत्तर के नक्शे से साफ़ कर चुकी है। 

कांग्रेस सरकार को पुडुचेरी में गिराने की व्यूह रचना तत्कालीन उप राज्यपाल किरन बेदी पुडुचेरी छोड़ने से पहले कर चुकी थी ,इसकी पुष्टि करते हुये नारायणसामी ने कहा कि जैसे ही मोदी -शाह की जोड़ी को लगा कि अब सरकार को गिराया जा सकता है ,आनन फानन में किरन बेदी को उप राज्यपाल के पद से हटाने का फ़ैसला ले लिया गया ताकि षड्यंत्र का राज न खुलने पाये। 

कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने लोकमत से बात करते हुये कहा कि किरन बेदी ने कभी सरकार को काम नहीं करने दिया तथा राज भवन को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर कांग्रेस सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जाता रहा। उनका यह भी आरोप था कि जिन विधायकों को तोड़ा गया उनके खिलाफ आयकर के मामले लंबित थे ,इन मामलों में फँसाने की धमकी दे कर तोड़ा गया ,कुछ को ईडी ,कुछ को इन्कमटैक्स का सहारा लेकर डराया जाता रहा। 

संजय दत्त ने खुलासा किया कि भाजपा राहुल गाँधी के पांडुचेरी दौरे के दिन ही सरकार गिरना चाहती थी लेकिन वह उस समय कामयाब नहीं हो सकी ,तब भाजपा ने उन तीन विधायकों की मदद ली जिनको किरन बेदी ने नामित किया था। इनको नामित करते समय राज्य की चुनी हुयी सरकार से कोई परामर्श नहीं किया गया क्योंकि तीनों ही संघ और भाजपा के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के सामूहिक इस्तीफों से साफ़ इंकार किया है क्योंकि मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

टॅग्स :कांग्रेसपुदुचेरी विधानसभा चुनावभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा