लाइव न्यूज़ :

भगवा ‘पसंदीदा रंग’ है, यह ‘किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहींः उद्धव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 20:34 IST

दरअसल, शिवसेना के कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने के बाद भाजपा उस पर निशाना साध रही है और हिंदुत्व को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री से यह सवाल उनके द्वारा पहने गए भगवा रंग के कुर्ते के बारे में किया गया था।ठाकरे ने यह भी कहा कि वह अनपेक्षित रूप से मुख्यमंत्री बने लेकिन वह इस जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहते थे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के साथ गठजोड़ कर मुख्यमंत्री बने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि भगवा उनका ‘पसंदीदा रंग’ है और यह ‘किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहीं।’

दरअसल, शिवसेना के कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने के बाद भाजपा उस पर निशाना साध रही है और हिंदुत्व को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रही है। यहां मंत्रालय में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बाचतीत के दौरान एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने रहस्यमय तरीके से कहा कि यह (भगवा) उनका पसंदीदा रंग है जो ‘‘किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहीं।’’ मुख्यमंत्री से यह सवाल उनके द्वारा पहने गए भगवा रंग के कुर्ते के बारे में किया गया था।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में ठाकरे ने यह भी कहा कि वह अनपेक्षित रूप से मुख्यमंत्री बने लेकिन वह इस जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहते थे। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के उस बयान को लेकर उन पर तंज किया जिसमें भाजपा नेता ने कहा था, ‘‘मैं फिर से आउंगा (मुख्यमंत्री के तौर पर)।’’ लेकिन मैंने यह घोषणा नहीं की थी, ‘‘ मैं (ठाकरे) मुख्यमंत्री बनूंगा।’’

इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। उद्धव ने कहा कि वह प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिसका जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने कहा कि वह शहर का विकास सुनिश्चित करने के लिये योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार करदाताओं की एक-एक पैसे के लिये जवाबदेह होगी। ठाकरे ने पत्रकारों के उस सवाल का भी सीधा जवाब नहीं दिया, जिसके तहत उनसे पूछा गया था कि क्या वह दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में रहने जाएंगे। दरअसल, अभी वह उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि “लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जो कुछ भी करना होगा” वह करेंगे।

टॅग्स :इंडियाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशरद पवारसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा