लाइव न्यूज़ :

बबीता फोगाट के ट्वीट ने राजस्थान की राजनीति में मचाई खलबली, लिखा- पायलट उड़ान भरने के लिए तैयार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 13, 2020 10:50 IST

राजस्थान में कांग्रेस की मौजूदा सरकार संकट में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो उनकी सरकार गिराने में लगी है...

Open in App
ठळक मुद्देसंकट में अशोक गहलोत की सरकार।राजस्थान में बागी हुए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट।सोमवार को बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार संकट में है और कांग्रेस समेत कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। एक अधिकारिक बयान में पायलट ने कहा कि वह सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

अल्पमत में गहलोत सरकार

पायलट ने कहा कि 30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा उन्हें समर्थन देने के वादे के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सरकार को भाजपा द्वारा अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक संकट के बीच पायलट की यह पहली प्रतिक्रिया है।

सचिन पायलटराजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।" title="सचिन पायलट राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।"/>
सचिन पायलट राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।

बबीता फोगाट के ट्वीट ने मचाई खलबली

चैंपियन पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट सोशल मीडिया पर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "पायलट उड़ान भरने के लिए तैयार है।"

दिल्ली गए थे तीन विधायक

यह आरोप लगाया गया था कि भाजपा मध्यप्रदेश की तर्ज पर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, जबकि पार्टी के विधायक और निर्दलीय विधायक गहलोत के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करने के लिये उनके घर पर मुलाकात कर हैं।

पायलट के समर्थक माने जाने वाले कुछ विधायकों के शनिवार को दिल्ली में होने के वजह से गुटबाजी की चर्चा को हवा मिली थी। हालांकि तीन ऐसे विधायकों ने जयपुर आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली वे अपने व्यक्तिगत कारणों से गए थे। दानिश अबरार, चेतन डूडी और रोहित बोहरा ने कहा कि उनके बारे में मीडिया ने आंशका जताई थी, लेकिन वो पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन पार्टी के एक सच्चे सिपाही के जैसे करेंगे। 

सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

सोमवार को बैठक में शामिल नहीं होंगे पायलट

रविवार देर शाम इन विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पायलट की ओर से बयान जारी किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसके बारे में पायलट ने कहा कि वो इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बबीता फोगाटसचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

राजनीति अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!