लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजनः बिछी राजनीतिक बिसात, कांग्रेस और भाजपा होंगे आमने-सामने

By शीलेष शर्मा | Updated: August 4, 2020 18:18 IST

प्रियंका गाँधी ने कहा, "युग युगांतर से राम का चरित्र भारतीय भू-भाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। राम शबरी के हैं, सुग्रीव के, वाल्मीकि के, भास् के, कम्बन के, कबीर के, तुलसी दास के और रैदास के भी। बापू ने रघुपति राघव राजा राम, बारिस अली ने जो रब है वही राम है, कह कर राम से अपने को जोड़ा।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर इसके साफ़ संकेत दिए। वह राम मंदिर के समर्थन में खुल कर सामने आयीं।प्रियंका के साथ साथ कमलनाथ, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला जैसे तमाम काँग्रेसी नेता राम मंदिर के पक्ष में खड़े हो गए हैं। कांग्रेस अब यह भी प्रचार कर रही है कि रामजन्म भूमि का ताला खुलवाने वाले कोई और नहीं राजीव गांधी थे।

नई दिल्लीः अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही राजनीतिक दलों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कांग्रेस को इस बात का एहसास है कि भाजपा राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करेगी, नतीजा कांग्रेस ने भूमि पूजन के पहले ही अपने पासे चलकर यह साफ़ कर दिया कि कांग्रेस भी पीछे नहीं रहेगी।  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर इसके साफ़ संकेत दिए। वह राम मंदिर के समर्थन में खुल कर सामने आयीं। प्रियंका गाँधी ने कहा, "युग युगांतर से राम का चरित्र भारतीय भू-भाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। राम शबरी के हैं, सुग्रीव के, वाल्मीकि के, भास् के, कम्बन के, कबीर के, तुलसी दास के और रैदास के भी। बापू ने रघुपति राघव राजा राम, बारिस अली ने जो रब है वही राम है, कह कर राम से अपने को जोड़ा।"

प्रियंका के इस बयान में साफ़ झलकता है कि राम किसी की व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं हैं, उनपर सभी का अधिकार है, वे भाजपा के दावे को नकारना चाहती हैं। भाजपा और जनता को यह प्रियंका का सीधा सन्देश था। प्रियंका के साथ साथ कमलनाथ, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला जैसे तमाम काँग्रेसी नेता राम मंदिर के पक्ष में खड़े हो गए हैं। 

कांग्रेस अब यह भी प्रचार कर रही है कि रामजन्म भूमि का ताला खुलवाने वाले कोई और नहीं राजीव गांधी थे। प्रियंका ने ट्वीट भी किया, भगवान राम और माता सीता के सन्देश और उनकी कृपा के साथ राम लला के मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर सक्रिय है। वह ज़ोर शोर से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक इंटरव्यू प्रचारित कर रही है जिसमें स्वामी कहते हैं कि मंदिर का ताला खुलवाने वाले राजीव गाँधी थे। कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि वह मोदी द्वारा भूमि पूजन किये जाने के बावजूद उसका राजनीतिक श्रेय न लेने पाएं।

टॅग्स :राम जन्मभूमिराम मंदिरउत्तर प्रदेशलखनऊअयोध्याकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा