राज्यसभा चुनावः तीन सीट और चार प्रत्याशी, विधानसभा में मतदान पूरा, मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

By धीरेंद्र जैन | Published: June 19, 2020 05:52 PM2020-06-19T17:52:40+5:302020-06-19T17:52:40+5:30

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अनेक नेता और मंत्री मतदान कर चुके हैं इससे पूर्व मतदान के लिए यहां पहुंचे मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों यहां स्क्रीनिंग की गई। मतों की गिनती शुरू हो गई है। 

Rajya Sabha elections Three seats and four candidates voting completed assembly counting votes BJP Congress clash | राज्यसभा चुनावः तीन सीट और चार प्रत्याशी, विधानसभा में मतदान पूरा, मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

भाजपा और आरएलपी के पास 75 वोट है। ऐसे में कांग्रेस के दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। (photo-ani)

Highlightsराजस्थान में विधायकों के संख्या बल को देखते हुए कांग्रेस को दो और भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने जहां केसी बेणुगोपाल और नीरज डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं वहीं भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत पर दांव लगाया है।वोटों के गणित की नजर से समझे तो एक प्रत्याशी को जीत के लिए 51 वोट चाहिए। जबकि के पास उनके सहयोगियों के साथ 122 वोट होंगे।

जयपुरः आज सवेरे से राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान 5 बजे पूर्ण हो गया। विधानसभा में मतदान के लिए भाजपा और उनके सहयोगी सर्वप्रथम बस के द्वारा पहुंचे और उनके बाद सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक बसों से यहां पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वोट डालकर कांग्रेस की ओर से मतदान की शुरुआत की।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अनेक नेता और मंत्री मतदान कर चुके हैं इससे पूर्व मतदान के लिए यहां पहुंचे मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों यहां स्क्रीनिंग की गई। मतों की गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस के दोनों प्रत्याक्षी केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी का राज्यसभा सांसद बनना तय है। वहीं भाजपा के राजेन्द्र गहलोत की जीत भी तय है।

राजस्थान में विधायकों के संख्या बल को देखते हुए कांग्रेस को दो और भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है। दोनों ही पार्टियों ने दो दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने जहां केसी बेणुगोपाल और नीरज डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं वहीं भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत पर दांव लगाया है।  

वोटों के गणित की नजर से समझे तो एक प्रत्याशी को जीत के लिए 51 वोट चाहिए। जबकि के पास उनके सहयोगियों के साथ 122 वोट होंगे। वहीं भाजपा और आरएलपी के पास 75 वोट है। ऐसे में कांग्रेस के दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। ऐसे में भाजपा के राजेन्द्र गहलोत की जीत होगी।

Web Title: Rajya Sabha elections Three seats and four candidates voting completed assembly counting votes BJP Congress clash

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे