लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस को मानेसर स्थित होटल में विधायकों से पूछताछ के लिए नहीं मिली एंट्री, खाली हाथ लौटी पुलिस

By अनुराग आनंद | Updated: July 20, 2020 04:49 IST

सचिन पायलट गुट के दो विधायकों से टेप कांड मामले में सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप के तहत पूछताछ करने पहुंची राजस्थान पुलिस को हरियाणा पुलिस ने होटल में घुसने की इजाजत नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देटेप कांड में आरोपी विधायक भंवर लाल शर्मा व विश्वेंद्र सिंह से पुलिस पूछताछ करना चाहती है। विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर हो रहे बातचीत के टेप रिकॉर्डिंग मामले में राजस्थान पुलिस ने संजय जैन को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस ने टेप कांड मामले में सरकार गिराने की साजिश के तहत गजेंद्र सिंह शेखावत समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कराया है।

नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस की एक टीम एक बार फिर से हरियाणा राज्य स्थित मानेसर के उस होटल में पहुंच गए हैं, जहां पर इस समय पायलट गुट के विधायक ठहरे हुए हैं। पिछले दो दिनों में दूसरी बार राजस्थान पुलिस पायलट गुट के विद्रोही विधायकों की खोज में यहां पहुंचे हैं।

एनडीटीवी की मानें तो आज फिर से राजस्थान पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। हरियाणा पुलिस ने होटल में राजस्थान पुलिस को एंट्री की इजाजत नहीं दी है। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर शाम को राजस्थान पुलिस की टीम को खाली हाथ यहां से लौटना पड़ा था। दरअसल, टेप कांड में आरोपी विधायक भंवर लाल शर्मा व विश्वेंद्र सिंह से पुलिस पूछताछ करना चाहती है। 

कांग्रेस ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर? 

इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,  16 जुलाई को  सनसनीखेज वह चौंकाने वाले ऑडियो मीडिया के माध्यम से सामने आए।

इनमें तथाकथित तौर से भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा औप भाजपा नेता संजय जैन जी की तथा कथित बातचीत सामने आई। बीजेपी मंत्री राजस्थान सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रहे हैं।  

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कहा है, हमारी मांग है प्रथम दृष्टि से राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए और फौरन गिरफ्तारी हो। इस मामले की जांच भी की जाए। 

जानें क्या है वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) का पूरा विवाद, जिसपर इतना घमासान मचा हुआ है? 

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच 3 ऑडियो क्लिप गुरुवार (16 जुलाई) की शाम से वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा ये व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया है। इन तीन ऑडियो में एक ऑडियो एक मिनट 37 सेकेंड का है। वहीं दूसरा 2 मिनट का है और तीसरा ऑडियो छह मिनट 18 सेकेंड का है।

ऑडियो में हिंदी, अंग्रेजी और मारवाड़ी में बात की जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। तीनों ऑडियो क्लिप जो वायरल हुए हैं,  उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों से डील की जा रही है।

राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इन ऑडिया क्लिप को वायरल किया है। जिसके बाद दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन (कथित बिचौलिया) के जरिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं। 

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने संजय जैन नाम के कथित बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन पर खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा