राजस्थान: प्रियंका गांधी से बात करने के ठीक 3 घंटे बाद ही दो अहम पदों से हटाए दिए गए सचिन पायलट

By अनुराग आनंद | Published: July 17, 2020 04:18 PM2020-07-17T16:18:06+5:302020-07-17T16:18:06+5:30

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने संजय जैन नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन पर खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप है।

Rajasthan: Just 3 hours after talking to Priyanka Gandhi, Sachin Pilot was removed from two important posts | राजस्थान: प्रियंका गांधी से बात करने के ठीक 3 घंटे बाद ही दो अहम पदों से हटाए दिए गए सचिन पायलट

प्रियंका गांधी व सचिन पायलट (फाइल फोटो)

Highlightsस्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीजी अशोक राठौर ने कहा, कल वायरल हुई ऑडियो को लेकर दो FIR दर्ज की गई है।राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है, अशोक गहलोत सरकार के पास अगर बहुमत है ​तो तिगड़म क्यों।वायरल ऑडियो टेप को लेकर कांग्रेस ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली:राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सचिन पायलट से उनकी नराजगी को लेकर प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले उनसे बात की थी। लेकिन, सचिन पायलट और प्रियंका गांधी के बीच इस बात किए जाने के ठीक तीन घंटे बाद पायलट से डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के पद छीन लिए गए। 

एनडीटीवी की मानें तो सचिन पायलट ने अपनी बात प्रियंका गांधी के समक्ष रखते हुए आलाकमान को समस्याओं से वाकिफ कराने के लिए कहा था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट को भरोसा दिया था कि वह इस मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी से बात करेंगी। लेकिन, इस खबर की भनक लगते ही अशोक गहलोत और राजस्थान में तैनात कांग्रेस की केंद्रीय टीम ने बिना देर किए ठीक 3 घंटे बाद पायलट को दोनों अहम पदों से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

इस मामले में पायलट के करीबी नेता का कहना है कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट को बात करने के लिए वापस लौटने की बात कहती है। वहीं, दूसरी तरफ भरोसा दिलाकर उन्हें अहम पदों से हटाया भी जा रहा है। साफ है कि अशोक गहलोत नहीं चाहते हैं कि पायलट वापस राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में लौटें।

Anyone who believes in BJP

गजेंद्र सिंह शेखावत व पायलट गुट के विधायकों से पूछताछ के लिए दिल्ली आ रही एसओजी टीम- 

आज (शुक्रवार) तीन ऑडियो टेप वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा नेता कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा से विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आरोप को खारिज किया है। 

अब इस मामले में राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने दो केस दर्ज कर लिए हैं। सूत्रों की मानें तो जयपुर से राजस्थान पुलिस की एक टीम टेप में मौजूद विधायकों से पूछताछ के लिए दिल्ली व मानेसर के लिए रवाना हो गई है। 

Rajasthan political crisis: गेहलोत सरकारची ...

कांग्रेस ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर? 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कल (16 जुलाई) सनसनीखेज वह चौंकाने वाले ऑडियो मीडिया के माध्यम से सामने आए।

इनमें तथाकथित तौर से भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा औप भाजपा नेता संजय जैन जी की तथा कथित बातचीत सामने आई। बीजेपी मंत्री राजस्थान सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रहे हैं।  

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कहा है, हमारी मांग है प्रथम दृष्टि से राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश में शामिल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए और फौरन गिरफ्तारी हो। इस मामले की जांच भी की जाए। 

जानें क्या है वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) का पूरा विवाद, जिसपर इतना घमासान मचा हुआ है? 

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच 3 ऑडियो क्लिप गुरुवार (16 जुलाई) की शाम से वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा ये व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया है। इन तीन ऑडियो में एक ऑडियो एक मिनट 37 सेकेंड का है। वहीं दूसरा 2 मिनट का है और तीसरा ऑडियो छह मिनट 18 सेकेंड का है।

ऑडियो में हिंदी, अंग्रेजी और मारवाड़ी में बात की जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। तीनों ऑडियो क्लिप जो वायरल हुए हैं,  उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों से डील की जा रही है।

Rajasthan Political Crisis : राजस्थानच्या ...

राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इन ऑडिया क्लिप को वायरल किया है। जिसके बाद दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन (कथित बिचौलिया) के जरिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं। 

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने संजय जैन नाम के कथित बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन पर खरीद फरोख्त में शामिल होने का आरोप है।

Web Title: Rajasthan: Just 3 hours after talking to Priyanka Gandhi, Sachin Pilot was removed from two important posts

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे