राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पूनियां ने साधा सीएम पर निशाना, कहा- गहलोत खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त रहे हैं

By भाषा | Published: March 12, 2020 06:05 AM2020-03-12T06:05:13+5:302020-03-12T06:05:13+5:30

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने छह महीने पहले बसपा के विधायकों को खरीद-फरोख्त के जरिए ही कांग्रेस में शामिल किया था, जब उनकी शर्म कहां थी। यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी गहलोत ऐसा कर चुके हैं।

Rajasthan BJP President Satish Poonia slams CM, says Gehlot himself indulged in buying MLAs | राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पूनियां ने साधा सीएम पर निशाना, कहा- गहलोत खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त रहे हैं

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां। (फाइल फोटो)

Highlightsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खरीद फरोख्त वाले बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि गहलोत ने स्वयं ने बसपा विधायकों को इसी जरिए अपनी पार्टी में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खरीद फरोख्त वाले बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि गहलोत ने स्वयं ने बसपा विधायकों को इसी जरिए अपनी पार्टी में शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

पुनियां ने कहा कि सिंधिया लंबे समय से चुनावी घोषणापत्र के वादों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर उतरने की बात भी कही थी, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अंत में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। इसमें भाजपा क्या कर सकती है?

एक बयान में उन्होंने कहा कि इसी तरह राजस्थान में भी किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का वादा सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। इससे जनता में रोष है।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने छह महीने पहले बसपा के विधायकों को खरीद-फरोख्त के जरिए ही कांग्रेस में शामिल किया था, जब उनकी शर्म कहां थी। यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी गहलोत ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत जब खुद ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं तो उन्हें ऐसे बयान देने का कोई हक नहीं है।

Web Title: Rajasthan BJP President Satish Poonia slams CM, says Gehlot himself indulged in buying MLAs

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे