लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनावः ये IPS की पत्नी देगी सीएम वसुंधरा राजे को टक्कर, उनकी सीट पर ठोकेगी ताल

By भाषा | Updated: September 24, 2018 13:20 IST

Rajasthan Assembly Election Updates(राजस्थान विधान सभा चुनाव ): मुकुल चौधरी की मां शांति दत्ता 1993 में पूर्व भैंरो सिंह शेखावत सरकार में कानून मंत्री थीं जबकि उनके पति जयपुर में स्टेट क्राइम रिकार्डस ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक हैं।

Open in App

जयपुर, 24 सितम्बर: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन से भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी की पत्नी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री को कुशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनौती देने के लिये 2009 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी।

चौधरी ने बताया कि लोकतंत्र में राजे के शासन में अन्याय से लड़ने के लिये उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

चौधरी ने रविवार को पीटीआई—भाषा को बताया कि 'मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दे पर अपने जन्म स्थान झालरापाटन से चुनाव लडूंगी। मुख्यमंत्री के शासन में पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और कुशासन की मार झेल रहा है। प्रदेश में अपराधों की संख्या बढ रही है। मैं इन मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम कर रही हूं।

चौधरी ने बताया कि उनके पति को प्रताड़ित किया गया और ईमानदारी से काम करने के बावजूद उन्हें चार्जशीट और लगातार स्थानांतरण से रूबरू होना पड़ा।

उन्होंने बताया कि 'ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और मेरे पति भी उसका हिस्सा हैं। मैं पहले झालरापाटन की बेटी और उसके बाद ईमानदार आईपीएस अधिकारी की पत्नी हूं। उन्होंने बताया कि झालरापाटन से चुनाव लडने की वहज यह है कि सरकार की मुखिया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां से विधायक चुनी जाती हैं। मुझे भ्रष्टाचार, कुशासन और लोगों की परेशानियों के लिये चुनाव लड़ने की प्रेरणा मिली है।‘‘ चौधरी की मां शांति दत्ता 1993 में पूर्व भैंरो सिंह शेखावत सरकार में कानून मंत्री थीं जबकि उनके पति जयपुर में स्टेट क्राइम रिकार्डस ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक हैं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWho Is Madan Rathore: कौन हैं मदन राठौड़, पूर्व आरएसएस प्रचारक, निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख

भारतPriyanka Gandhi Vadra In Jalore: 'उनके इरादों को समझें, उनके इरादे ठीक नहीं हैं', पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

भारतPM Modi In Barmer: 'देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है', इंडी गठबंधन पर बरसे मोदी

भारतPM Modi In Rajasthan: 'पापियों को सजा और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है', कांग्रेस पर मोदी ने किया प्रहार

भारतPM Modi In Karauli: 'पानी में पैसा कमाने का पाप किया', राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे मोदी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा