लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फोन टैपिंग पर बवाल, BJP प्रवक्ता पात्रा ने की CBI जांच की मांग, गहलोत से पूछे ये 5 सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2020 10:46 IST

Rajasthan Politics Latest News: कांग्रेस ने वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) के आधार पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister, Gajendra Singh Shekhawat) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने कहा- राजस्थान में आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। संबित पात्रा ने कहा- राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे (Rajasthan Politics) के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा है, ''राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं। ये षड़यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यही मिश्रण है।'' बीजेपी ने ऑडियो लीक, फोन टैपिंग और इस पूरे मामले को सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है। संबित पात्रा ने कहा, बीजेपी इस पूरे प्रकरण का CBI द्वारा जांच की मांग करती है। क्या एसओपी फॉलो हुआ, फोन टेपिंग इत्यादि किया गया? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है? इसको लेकर CBI द्वारा तत्कालीन जांच हो।''

संबित पात्रा ने कहा, राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री बनें, उसके बाद एक कोल्ड वॉर की स्थिति कांग्रेस पार्टी की सरकार में बनी रही। कल अशोक गहलोत जी ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा है कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रही थी।

संबित पात्रा ने कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत से इन पांच सवालों का जवाब मांगा है।  

पहला- हम कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या अधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई? 

दूसरा- अगर फोन टैपिंग की गई है तो क्या ये एक संवेदनशील और कानूनी मुद्दा नहीं है? 

तीसरा- क्या फोन टैपिंग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया गया? 

चौथा- क्या आज राजस्थान में आपातकाल की स्थिति नहीं है? 

पांचवां- क्या राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति जिसका कोई भी सरोकार राजनीति है उसका फोन टैप किया जा रहा है क्या?

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, गिरफ्तारी की है मांग 

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister, Gajendra Singh Shekhawat) पर वायरल ऑडियो क्लिप (Viral Audio) को आधार बनाकर विधायकों की  खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। जिसके बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि वह ऑडियो टेप फर्जी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था, ''मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है।'' 'ऑडियो टेप' के आधार पर कांग्रेस ने शुक्रवार (17 जुलाई) कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इन ऑडिया क्लिप को वायरल किया था। जिसके बाद दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन (कथित बिचौलिया) के जरिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं। संजय जैन (कथित बिचौलिया) जो कि बीजेपी का नेता भी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा