लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर राहुल गांधी ने कसा मोदी पर तंज, बताया-आखिर पीएम किसके करते हैं खास प्रेम

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 25, 2018 22:36 IST

राहुल गांधी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राफेल डील का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ और गांधी के आरोपों का खंडन करने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब देना पड़ा।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार राफेल विमान सौदे को लेकर हमलावर हैं। वह आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इस मुद्दे को भुनाना चाहते हैं, यही वजह है कि वे लगातार पीएम मोदी पर कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राफेल डील का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ और गांधी के आरोपों का खंडन करने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब देना पड़ा। साथ ही साथ फ्रांस की सरकार की भी जवाब देना पड़ गया। इन सब के बावजूद राहुल गांधी केंद्र की सरकार को राफेड डील पर लगातार घेर रहे हैं। 

उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'श्रीमान 56 आखिरकार किसी से प्यार भी करते हैं। 1-सूट पहने होना चाहिए। 2- 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे होना चाहिए। 3- उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए। 4- उसने अपनी जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया हो। अगर आप ये शर्तें पूरी करते हैं तो 4 बिलियन डॉलर ईनाम तक का ठेका है।

आपको बता दें, राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर किया उसमें कहा गया है कि भारत में राफेल से जुड़ा कांट्रैक्ट जिस उद्योगपति को दिया गया उसने इसके 10 दिन पहले ही रक्षा क्षेत्र की कंपनी बनाई थी। कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

कांग्रेस ने इसी मामले में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रखा है।पार्टी का आरोप है कि राफेल विमानों की कीमत बताने के संदर्भ में मोदी और सीतारमण ने सदन को गुमराह किया। 

इधर, उद्योगपति अनिल अंबानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल सौदे पर पत्र लिखा है। अंबानी ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उनके रिलायंस समूह के पास राफेल लड़ाकू जेट सौदे के लिए अनुभव की कमी है। अंबानी ने यह भी कहा कि फ्रांसीसी समूह डसॉल्ट द्वारा उनकी कंपनी को स्थानीय भागीदार के रूप में चुनने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। अंबानी ने यह पत्र 12 दिसंबर , 2017 को लिख था। इसमें अंबानी ने गांधी को यह स्पष्ट किया था कि उनके रिलायंस समूह को अरबों डॉलर का यह सौदा क्यों मिला है। उल्लेखनीय है कि राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं।(खबर इनपुट-भाषा)देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा